बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़ीनत अमान की पर्सनल लाइफ हमेशा ही सुर्खियों में रही है. जब से उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा, तब से ही उनके को-स्टार्स से रिलेशनशिप्स हों या शादी, ज़ीनत हमेशा चर्चा में बनी रहीं. आपको बता दें कि ज़ीनत ने एक्टर मज़हर खान से शादी की थी. मज़हर से शादी के बाद ज़ीनत की ज़िंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए जिसके बारे में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कई सारी बातें कही थीं.

दरअसल, दोनों ने 1985 में शादी की थी और इसके बाद दोनों के दो बेटे हुए जिनके नाम अज़ान खान और ज़हान खान हैं. शादी के बाद ज़ीनत और मजहर की नहीं बनी. दोनों के बीच घरेलू झगड़े बेहद बढ़ चुके थे. ज़ीनत ने मज़हर पर मारपीट के आरोप लगाकर उनसे तलाक तक अर्जी दे डाली थी और दोनों अलग रहने लगे थे.

इतना ही नहीं, मजहर को ड्रग्स की लत लग गई थी और उनकी तबियत भी ठीक नहीं रहती थी. 1998 में उनकी डेथ हो गई थी. मज़हर के बारे में ज़ीनत ने कहा था, मैं उनकी मौत को लेकर बिलकुल तैयार नहीं थी. मुझे भरोसा था कि वो बच जाएंगे लेकिन उनकी मौत बेहद दुखदाई रही. वैसे, इससे भी ज्यादा दुखद बात ये रही कि उनके परिवार वालों ने मुझे उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं होने दिया.

उनकी मां और बहन मुझे उन्हें छोड़कर जाने के लिए सज़ा देना चाहती थीं. जिस शख्स को मैंने अपनी ज़िंदगी के इतने साल दिए, जो मेरे बच्चों का पिता था और मुझे उसके इंतकाल पर कह दिया गया कि नहीं तुम नहीं आ सकतीं, तुम उसे श्रद्धांजलि देने नहीं आ सकती. मैंने मज़हर से शादी इसलिए की थी कि मैं अपना परिवार चाहती थी और उस वक्त तैयार थी और मैंने ऐसा किया.

इस टीवी एक्टर से ब्रेकअप के बाद रोते हुए कटते थे दिव्यांका त्रिपाठी के दिन, कहा था- मेरे अंदर तूफान था

सैफ अली खान की दूसरी बेगम बनने से पहले करीना ने दो बार ठुकराया था मैरिज प्रपोज़ल, ये थी वजह

from bollywood https://ift.tt/nRoLbV3
https://ift.tt/eGhgzQk
Thursday, March 24, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» पिटाई से तंग आकर मज़हर खान से अलग हो गई थीं ज़ीनत अमान, पति की मौत के बाद घरवालों ने उठाया था दर्दनाक कदम

0 comments:
Post a Comment