Sidebar Ads

Wednesday, March 23, 2022

जब मलाइका अरोड़ा ने किया था खुलासा, अरबाज खान से तलाक से ठीक पहले घरवालों ने क्या कहा था?

मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान का तलाक हुए एक अरसा हो चुका है. हालांकि, आज भी इनसे जुड़ीं ख़बरें सुनी और सुनाई जाती हैं. मलाइका और अरबाज़ की पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी. कहते हैं यहां पहली ही नज़र में इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया था. कुछ साल डेट करने के बाद 1998 में इन्होंने शादी कर ली थी.इस शादी से मलाइका और अरबाज़ के घर बेटे अरहान खान का जन्म हुआ था. वहीं, शादी के 19 साल बाद लगभग सबको चौंकाते हुए मलाइका और अरबाज़ एक दूसरे से अलग हो गए थे. आज हम आपको मलाइका के एक पुराने इंटरव्यू के बारे में बताएंगे जिसमें उन्होंने अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की थी.

इस इंटरव्यू में मलाइका ने बताया था कि जब उनके घरवालों और करीबियों को तलाक के बारे में पता चला तो उनका रिएक्शन कैसा था. मलाइका की मानें तो तलाक से एक रात पहले उनके घर वाले यही कह रहे थे कि ठीक से सोच विचार कर ही यह फैसला लेना. मलाइका की मानें तो उनके घरवाले उनकी फिक्र करते हैं ऐसे में उनका ऐसा कहना समझ आता है. मलाइका कहती हैं कि, ‘तलाक की बात सुनकर कोई भी ये नहीं कहेगा कि जाओ और जाकर तलाक ले लो, यह एक कठिन फैसला था’.

मलाइका के अनुसार, वे और अरबाज़ ना सिर्फ खुद परेशान हो रहे थे बल्कि आसपास वालों को भी उन्हें परेशान देख अच्छा नहीं लगता था. बहरहाल, आपको बता दें कि तलाक के बाद बेटे अरहान की कस्टडी मलाइका को ही मिली थी.

फिलहाल अरहान, आगे की पढ़ाई के लिए विदेश गए हुए हैं. बात मलाइका की करें तो वे एक्टर अर्जुन कपूर के साथ सीरियस रिलेशन में हैं वहीं, अरबाज़ खान भी इन दिनों इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः

श्रुति हासन और शांतनु हजारिका ने कर ली है शादी, बॉयफ्रेंड ने किया खुलासा

Amrita Sing ने जब गाया था Saif Ali Khan के लिए रोमांटिक गाना, ऐसा था छोटे नवाब का रिएक्शन

from bollywood https://ift.tt/eWABY2L
https://ift.tt/GKey6N1

0 comments:

Post a Comment