Article 370 Box Office Collection Day 19: यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. इस पॉलिटिकल थ्रिलर को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी शानदार रिव्यू मिला. जिसके बाद 'आर्टिकल 370' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म ने रिलीज के दो हफ्तों में छप्परफाड़ कलेक्शन किया. हालांकि अब रिलीज के तीसरे हफ्ते में 'आर्टिकल 370' की कमाई लाखों में सिमटती नजर आ रही है. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

'आर्टिकल 370' ने रिलीज के 19वें दिन कितनी कमाई की?
'आर्टिकल 370' कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने और आतंकवाद के मुद्दे पर बेस्ड फिल्म है. 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसका काफी बज बना हुआ था. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक रैली के दौरान फिल्म का जिक्र किया था और कहा था कि इससे लोगों को सही जानकारी मिलगी. इसके बाद तो 'आर्टिकल 370' को देखने के लिए दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट बढ़ गई थी. वहीं सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म को ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और इसने खूब कलेक्शन किया. ये फिल्म अपने बजट से चार गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है.

'आर्टिकल 370' के कलेक्शन की बात करें तो 5.9 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 35.6 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 22.3 करोड़ का कलेक्शन किया. रिलीज के तीसरे हफ्ते के थर्ड संडे 'आर्टिकल 370' ने 3.25 करोड़ की कमाई की. इसके बाद तीसरे सोमवार फिल्म की कमाई में 73.85 फीसदी की गिरावट आई और इसने 85 लाख का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल् मकी रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'आर्टिकल 370' ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 95 लाख का कारोबार किया.

इसके बाद 'आर्टिकल 370' का 19 दिनों का कुल कलेक्शन अब 67.35 करोड़ रुपये हो गया है.

'आर्टिकल 370' ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली है कमाई?
'आर्टिकल 370' को घरेलू बाजार में ही नही वर्ल्डवाइड भी दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. 'आर्टिकल 370' की दुनियाभर में कमाई की बात करें तो जियो स्टूडियो द्वारा शेयर किए गए ऑफिशियल नंबर्स के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्ड़वाइड 95 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब ये 100 करोड़ छूने से इंचभर दूर है.

'आर्टिकल 370' स्टार कास्ट
'आर्टिकल 370' में यामी गौतम, अरुण गोविल और प्रियामणि सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म को यामी गौतम के पति आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है. वहीं आदित्य सुहास जंभाले ने 'आर्टिकल 370' का डायरेक्शन किया है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/MpYUBxT Wedding: बेहद क्लासी होगी पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा की वेडिंग थीम! शादी में शिरकत करेंगे ये मेहमान, देखें लिस्ट

from Laapataa Ladies:16 साल की नितांशी को जब 'लापता लेडीज' में मिला रोल, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मुझे लगा एक प्रैंक कॉल है’ https://ift.tt/IbZp2NW
https://ift.tt/JwoX873
Tuesday, March 12, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Article 370 Box Office Collection Day 19: घटती कमाई के बावजूद 'आर्टिकल 370' अब 70 करोड़ से इंचभर दूर, जानें-19वें दिन का कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment