Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैं. उन्हें बी टाउन का हीमैन भी कहा जाता है और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी है. 88 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र फिल्मों में काम कर रहे हैं. वहीं हाल ही में वेटरन एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वे काफी कमजोर दिख रहे थे. हालांकि उन्होंने ये पोस्ट बाद में डिलीट भी कर दी थी. लेकिन उनके फैंस उनकी हालत को देखकर काफी परेशान हो गए थे. वहीं अब जानकारी मिली है कि धर्मेंद्र घायल हो गए थे. चलिए जानते हैं एक्टर की हालत अब कैसी है?

तस्वीर में धर्मेंद्र की कमजोर हालत देख फैंस हो गए थे परेशान
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र को चोट लग गई थी और पिछले दो हफ्ते से बीमार थे. लेकिन शुक्र है कि वह ठीक हो रहे हैं.' दरअसल पिछले शुक्रवार को, धर्मेंद्र ने एक्स अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था, "आधी रात हो गई... नींद आती नहीं... भूख लग जाती है. बासी रोटी मक्खन का साथ बहुत स्वाद लगता है." तस्वीरें में दिग्गज अभिनेता की हालत काफी खराब नजर आ रही थी. इस पोस्ट को करने के बाद उनके कई फैंस ने कमेंट में लिखा, "सर, आपके पैर को क्या हुआ? हालांकि बाद में एक्टर ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था.

एक शादी में डांस के दौरान लग गई थी धर्मेंद्र को चोट
रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र के हवाले से धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिली है. सूत्र ने बताया, "वह पिछले दो हफ्तों से बदलते मौसम के चलते बीमार हैं, और यह तस्वीर में उनके चेहरे पर दिखाई दे रहा था." सूत्र ने आगे बताया, " धर्मेंद्र हाल ही में उदयपुर में सनी और बॉबी देओल सहित अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक शादी में शामिल हुए थे. इसी दौरान डांस करते वक्त वह घायल हो गए, और उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा. डांस करते समय उनकी पीठ और पैर में चोट लग गई. थकावट और बुढ़ापे के कारण उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ा."

धर्मेंद्र की हालत अब कैसी है?
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे कहा, "हालांकि, धर्मेंद्र अब पहले से बेहतर हैं और वह अब ठीक हो रहे हैं और रिकवर कर रहे हैं. एक्टर अब पूरी तरह से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहे हैं."

धर्मेंद्र वर्कफ्रंट
धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो दिग्गज एक्टर को आखिरी बार शाहिद कपूर, कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था. इससे पहले 88 साल के एक्टर को करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था.इस फिल्म में धर्मेंद्र का शबाना आजमी संग किस सीन काफी चर्चा में रहा था.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/Ilj4oBr 370 Box Office Collection Day 13: ‘आर्टिकल 370’ अब 60 करोड़ से रह गई इंचभर दूर, 13वें दिन किया इतना कलेक्शन

from Aryan Khan Praises Shahrukh Khan: शाहरुख खान के साथ काम आसान है या मुश्किल? बेट आर्यन ने कह दी ऐसी बात https://ift.tt/2NOz8Uv
https://ift.tt/BSHXA6l
Wednesday, March 6, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» शादी में डांस करते समय धर्मेंद्र हो गए थे घायल, दो हफ्ते से थे बीमार, जानें- अब कैसी है एक्टर की हालत?

0 comments:
Post a Comment