Sidebar Ads

Thursday, March 28, 2024

Shaitaan Box Office Collection Day 21: ‘शैतान’ ने शाहरुख खान की 'डंकी' को दी मात, 21वें दिन कर डाला इतना कलेक्शन

Shaitaan Box Office Collection Day 21: सुपरनेचुरल थ्रिलर ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गर्दा उड़ाया है. अजय देवगन की इस फिल्म ने अपनी लागत से कईं गुना ज्यादा कमाई कर ली है. हालांकि रिलीज के तीसरे हफ्ते में ‘शैतान’ के कारोबार में अब काफी गिरावट भी देखी जा रही है लेकिन ये अब भी करोड़ो में ही कलेक्शन कर रही है और हालिया रिलीज हुई सभी फिल्मों को खूब धो रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘शैतान’ ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को कितने करोड़ कमाए हैं?

‘शैतान’ ने रिलीज के 21वें दिन कितने करोड़ का किया कलेक्शन?
‘शैतान’ की बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत बरकरार है.फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्ते लगभग पूरे हो चुके है लेकिन इसका क्रेज अब भी ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए खूब दर्शक पहुंच रहे हैं और इसी के साथ ये फिल्म हर दिन करोड़ों में नोट छाप रही है. हालांकि रिलीज के तीसरे हफ्ते में आने के बाद से ये फिल्म डबल डिजीट से सिंगल डिजीट में ही कमाई कर रही है. लेकिन इसका कलेक्शन काफी उम्दा है.

‘शैतान’ ने 14.75 करोड़ से ओपनिंग की थी और इसके बाद इसने ऐसी रफ्तार पकड़ी की साल 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इसके पहले हफ्ते का कलेक्शन जहां 79.75 करोड़ रहा तो दूसरे हफ्ते में इसने 34.55 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं रिलीज के तीसरे हफ्ते के थर्ड मंडे ‘शैतान’ ने 3.15 करोड़ कमाए तो वहीं तीसरे मंगलवार फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपए बटोरे. तीसरे बुधवार ‘शैतान’ की कमाई 1.70 करोड़ रुपए रही. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन की कमाई के शुरुआती आंक़ड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘शैतान’ ने रिलीज के 21वें दिन 1.60 करोड़ का कारोबार किया है.

इसी के साथ ‘शैतान’ का 21 दिनों का कुल कलेक्शन अब 134.25 करोड़ रुपए हो गया है.

‘शैतान’ ने 21वें दिन तोड़ा ‘डंकी’ का रिकॉर्ड
‘शैतान’ ने अपनी रिलीज के 21वें दिन 1.60 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'डंकी' ने रिलीज के 21वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की थी.

150 करोड़ की ओर बढ़ रही है ‘शैतान’
‘शैतान’ रिलीज के तीसरे हफ्ते में करोड़ों में कलेक्शन कर रही है. फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए इसके 150 करोड़ का आंकड़ा छूना मुश्किल नहीं लग रहा है. हालांकि आज सिनेमाघरों में आज करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर ‘क्रू’ भी रिलीज हो रही है. इस फिल्म का भी काफी बज है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ‘क्रू’ की रिलीज से ‘शैतान’ की कमाई पर कितना असर पड़ता है.

बता दें कि ‘शैतान’ गुजराती फिल्म वश की हिंदी रीमेक है. विकास बहल द्वारा निर्देशित हॉरर जॉनर की इस फिल्म ने अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोडीवाला ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें: पहले पति से तलाक, फिर ऑनस्क्रीन देवर से हुआ प्यार, फिर टीवी की इस एक्ट्रेस ने वैलेंटाइन डे पर रचा ली शादी

from पॉलिटिक्स नहीं ज्वाइन करेंगी करीना कपूर, शिंदे ग्रुप से मिलने की खबरें फर्जी, साउथ अफ्रिका में हैं एक्ट्रेस https://ift.tt/3caK9VM
https://ift.tt/0WlNjOw

0 comments:

Post a Comment