Sidebar Ads

Wednesday, March 13, 2024

Article 370 Box Office Collection Day 20: ‘आर्टिकल 370’ की थम नहीं रही कमाई की रफ्तार, 20वें दिन भी किया शानदार कलेक्शन

Article 370 Box Office Collection Day 20: यामी गौतम की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है. इस पॉलिटिकल थ्रिलर को क्रिटिक्स और ऑडियंस से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला. इसी के साथ फिल्म ने खूब कमाई भी की. ये फिल्म अपना बजट वसूल चुकी है और जमकर मुनाफा कमा रही है. हालांकि रिलीज के तीसरे हफ्ते में  ‘आर्टिकल 370’ की कमाई एक करोड़ से कम हो चुकी है और ये लाखों में कलेक्शन कर रही है. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को कितनी कमाई की है?

‘आर्टिकल 370’ ने रिलीज के 20वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘आर्टिकल 370’ अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते मे है और ये अब भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है.  35.6 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई काफी दमदार रही. वहीं ‘आर्टिकल 370’  ने अपने दूसरे सप्ताह में भी टिकट खिड़की पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस जारी रखी और 22.3 करोड़ रुपये की कमाई की. इस फिल्म को अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में अजय देवगन की शैतान के साथ टक्कर भी लेनी पड़ी. हालांकि ‘आर्टिकल 370’ की  तीसरे हफ्ते की शुरुआत भी पॉजिटिव रही, जहां थर्ड फ्राइडे फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया तो तीसरे शनिवार को  कलेक्शन में मामूली बढ़ोतरी देखी गई और यह 2.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

तीसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस की कमाई में और बढ़ोतरी देखी गई, फिल्म ने 3.4 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि वीकडेज में ‘आर्टिकल 370’ की कमाई को झटका लगा और ये लाखों में सिमट गई. जहां थर्ड मंडे फिल्म ने 85 लाख का कलेक्शन किया तो तीसरे मंगलवार को फिल्म की कमाई 90 लाख रही. वहीं अब ‘आर्टिकल 370’ की रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आर्टिकल 370’ ने रिलीज के 20वें दिन भी 90 लाख की कमाई की है.

इसके बाद ‘आर्टिकल 370’ का 20 दिनों का कुल कलेक्शन अब 68.20 करोड़ रुपये हो गया है.

शौतान के आगे भी घुटने नहीं टेक रही है ‘आर्टिकल 370’
‘आर्टिकल 370’ को सिनेमाघरों में अजय देवगन की शैतान के साथ टक्कर मिल रही है. शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर काला जादू कर दिया है लेकिन ‘आर्टिकल 370’ इसके वश में नहीं आ पाई है. यामी गौतम की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अपनी पकड़ मजबूत की हुई है. वहीं मेकर्स को उम्मीद है की वीकेंड पर एक बार फिर ‘आर्टिकल 370’ की कमाई में उछाल आ सकता है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद नजदीक पहुंच जाएगी.

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर बेस्ड है ‘आर्टिकल 370’
आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित, 'आर्टिकल 370' में कश्मीर से धारा 370 को हटाने के सियासी मसले को दिखाया गया है. फिल्म में काफी संजीदगी के साथ कश्मीर से धारा 370 को हटाने को लेकर सरकार के निर्णय के बाद जो हालांत पैदा हुए और जो अस्थिरता का माहौल था उसे दिखाया गया है. इस पॉलिटिकल ड्रामा को काफी पसंद किया गया है.फिल्म में  यामी गौतम, प्रियामणि, किरण करमरकर और अरुण गोविल जैसे प्रतिभाशाली कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें: गृहमंत्री अमित शाह ने की फिल्म 'हनुमान' की तारीफ, सामने आई तेजा सज्जा और प्रशांत वर्मा से मुलाकात की तस्वीरें

from क्या आप जानते हैं आमिर खान का असली नाम, क्यों फिल्मों में आने के बाद सुपरस्टार ने बदली अपनी पहचान? https://ift.tt/1BbN897
https://ift.tt/pduEOBy

0 comments:

Post a Comment