Swatantrya Veer Savarkar BO Collection Day 3: 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' एक बायोग्राफिकल फिल्म है जिसमें एक्टर रणदीप हुड्डा ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभाई है. फिल्म ने 22 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी है और ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है. हालांकि 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' ने ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाई नहीं की थी, लेकिन वीकेंड पर रणदीप हुड्डा की फिल्म के कलेक्शन में सुधार हुआ है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट को मुताबिक 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' 1.05 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपए कमाए. वहीं अब तीसरे दिन यानी संडे को फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और फिल्म ने 2.60 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' ने तीन दिनों में कुल 5.90 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया.

फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने घटाया 32 किलो वजन
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए रणदीप हुड्डा ने काफी मेहनत की है. एक डायरेक्टर के तौर पर ये उनकी पहली फिल्म है और इसी के साथ वे फिल्म के लीड एक्टर भी हैं जिन्होंने विनायक दामोदर सावरकर का रोल निभाया है. इस रोल के लिए एक्टर ने अपना 32 किलो वजन कम किया था. इस बात का खुलासा खुद रणदीप ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान किया था.

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर': डायरेक्टर, बजय और स्टारकास्ट
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का बजट महज 20 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. रणदीप हुड्डा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और लीजेंड स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है. 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में रणदीप हुड्डा के अलावा अंकिता लोखंडे भी हैं जिन्होंने वीर सावरकर की पत्नी यमुनाबाई का किरदार निभाया है. इसके अलावा अमित सियाल भी फिल्म का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/jv2km4H Express Box Office Collection Day 3: 'मडगांव एक्सप्रेस' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन छाप डाले इतने नोट

from Holi 2024: होली से पहले ही मॉम टू बी यामी गौतम ने मनाया रंगों का त्योहार, चेहरे पर गुलाल लगाकर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें https://ift.tt/dNCmRpc
https://ift.tt/oh32t5O
Sunday, March 24, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Swatantrya Veer Savarkar BO Collection Day 3: 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' ने बनाई बॉक्स ऑफिस पर पकड़, संडे कलेक्शन में बढ़ी फिल्म की कमाई

0 comments:
Post a Comment