Sidebar Ads

Thursday, January 30, 2025

शाहिद कपूर ने क्यों कम उम्र में शुरू कर दिया था कमाना? 'देवा' एक्टर ने किया खुलासा, बोले- 'मैं अपनी लाइफ बर्बाद...'

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर  बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं और अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है. शाहिद ने काफी कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था और वे पहले फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थे. वह सिंगल पेरेंट्स के घर में पले-बढ़े.

दरअसल जब शाहिद का जन्म हुआ तब नीलिमा 22 साल की थीं और उनके जन्म के तीन साल बाद पंकज कपूर और उनका तलाक हो गया था. हाल ही में राज शमानी के साथ बातचीत में, शाहिद ने  पिता के बिना बड़े होने और अपनी मां के लिए प्रोटेक्टिव महसूस करने के बारे में खुलकर बात की.

पिता के आसपास बड़े नहीं हुए शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने कहा, ''जब मैं अपनी मां के साथ था तो वो काफी यंग थी. हम दोस्त की तरह थे. मेरी मां जहां भी जाती थीं मुझे हमेशा अपने साथ ले जाती थीं. और ये फैक्ट कि मैं उनका पहला और बड़ा बेटा था, कहीं न कहीं मुझे बहुत ज़िम्मेदार महसूस होता था. मेरे मामले में, मैं अपने पिता के आसपास बड़ा नहीं हुआ. तो ऐसी स्थितियों में, आप अपनी उम्र नहीं देखते हैं बल्कि ऐसा महसूस करते हैं, 'मैं घर का मैन हूं.'

मां के लिए प्रोटेक्टिव महसूस करते थे शाहिद
उन्होंने आगे कहा, “बेशक, उस समय मेरे पास देने के लिए बहुत कुछ नहीं था, लेकिन मुझमें अपनी मां के लिए खड़े होने का साहस था. मुझे हमेशा अपनी मां के लिए बहुत प्रोटेक्टिव और प्यार भरा महसूस हुआ. हमारा बॉन्ड अलग था. उन्होंने हमेशा मेरे साथ एक दोस्त की तरह व्यवहार किया और मुझे लगता है कि यह हमारे बीच सबसे अच्छी बात थी. हम उसी बॉन्ड को शेयर कर रहे हैं."

क्यों शाहिद ने शुरू कर दिया कम उम्र से काम करना?
अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी मां के खर्चों में मदद करने के लिए छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन वह अपने माता-पिता की तरह अपना नाम भी कमाना चाहते थे. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि क्योंकि मेरे माता-पिता दोनों सुपर अचीवर्स थे, मैं सिर्फ खुद को साबित करना चाहता था और जीवन में कुछ बड़ा करना चाहता था. मैं अपना जीवन बर्बाद नहीं करना चाहता था."

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि यह इस फैक्ट से भी आया है कि मेरी मां सिंगल पेरेंट थीं और मैं उन पर अपने खर्चों का बोझ नहीं डालना चाहता था, इसलिए मेरे दिमाग में केवल एक ही बात चलती थी कि 'मुझे पैसा कमाना शुरू करना होगा'.  मैं 14-16 साल की उम्र से अपनी मां का सपोर्ट करना चाहता था. वह अकेले ही सब कुछ संभाल रही थी. मैं  चाहता था कि अगर ज्यादा नहीं, तो कम से कम मुझे अपने खर्चों का ख्याल रखना होगा. तो यह सब वहीं से शुरू हुआ."

डेब्यू से पहले शाहिद ने दिए थे 250 ऑडिशन
पंकज कपूर के बेटे होने के बावजूद, शाहिद को 2003 में इश्क विश्क से बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले 250 ऑडिशन देने पड़े और किराए के मकानों में रहना पड़ा था. फिलहाल शाहिद कपूर अपनी फिल्म देवा को लेकर चर्चा में है. ये मूवी 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म में शाहिद ने एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई है. देवा में पूजा हेगड़े, पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुब्रा सैत भी हैं. यह रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित और सिद्धार्थ रॉय कपूर और उमेश केआर बंसल द्वारा प्रोड्यूस है.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/8dEtJLy 3 Part 2 Teaser Out: 'बाबा निराला' के किरदार में लौटे बॉबी देओल, ‘आश्रम 3’ के पार्ट 2 का टीजर हुआ जारी, जबरदस्त ट्विस्ट उड़ा देंगे होश

from स्वरा भास्कर का एक्स अकाउंट परमानेंट सस्पेंड, एक्ट्रेस ने बताई वजह https://ift.tt/Xen8jRG
https://ift.tt/LDfit8O

0 comments:

Post a Comment