Sidebar Ads

Tuesday, January 14, 2025

Pushpa 2 Box Office Collection Day 41: ‘पुष्पा 2’ झुकने को नहीं तैयार, 41वें दिन भी करोड़ों में किया कारोबार, क्या 1250 करोड़ का आंकड़ा क पाएगी पार?

Pushpa 2 Box Office Collection Day 41: ‘पुष्पा 2’ उर्फ ​‘​पुष्पा: द रूल’ अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. ये फिल्म देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है. ये एक्शन थ्रिलर अपनी रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक बस करोड़ों में ही कमाई कर रही है. हालांकि अब इसके कलेक्शन में काफी गिरावट भी दर्ज की जा रही है लेकिन इसकी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत ही बनी हुई है. चलिए यहां जानते हैं ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के 41वें दिन यानी छठे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘पुष्पा 2’ ने 41वें दिन कितनी की कमाई?
सुकुमार निर्देशित ‘पुष्पा 2’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की ऐसी फिल्म बन चुकी है जिसने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. ना बॉलीवुड ना ही साउथ की कोई फिल्म ‘पुष्पा 2’ के आगे टिक पाई है. इसने सभी की धज्जियां उड़ाकर नंबर 1 मूवी का टैग अपने नाम कर लिया है. ‘पुष्पा 2’ को रिलीज हुए 41 दिन हो चुके हैं और ये पहाड़ जैसा कलेक्शन कर चुकी है. दिलचस्प बात ये है इस बीच कई फिल्में आईं और चली भी गईं लेकिन ‘पुष्पा 2’ की रफ्तार नहीं थमी. हालांकि इसकी कमाई का ग्राफ अब काफी नीचे भी आ गया है लेकिन ये अब भी करोड़ों में ही कलेक्शन कर रही है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘पुष्पा 2’ का पहले हफ्ते का कलेक्शन 725.8 करोड़ रुपये रहा था.

दूसरे हफ्ते ‘पुष्पा 2’ ने 264.8 करोड़ का कलेक्शन किया

तीसरे हफ्ते में ‘पुष्पा 2’ की कमाई 129.5 करोड़ रुपये रही.

चौथे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 69.65 करोड़ रुपये रहा.

पांचवें हफ्ते में ‘पुष्पा 2’ का कारोबार 25.25 करोड़ रुपये रहा.

वहीं 37वें दिन फिल्म ने 1.15 करोड़, 38वें दिन 2 करोड़, 39वें दिन 2.35 करोड़ और 40वें दिन 1 करोड़ का कलेक्शन किया.

अब ‘पुष्पा 2’ की रिलीज के 41वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के 41वें दिन 1.5 करोड़ का कारोबार किया है.

इसी के साथ ‘पुष्पा 2’ की 41 दिनों की कुल कमाई अब 1223 करोड़ रुपये हो गई है.

‘पुष्पा 2’ क्या कर पाएगी 1250 करोड़ का आंकड़ा पार?
‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. फिल्म रिलीज के छठे हफ्ते में है और ये अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म रिलीज के डेढ़ महीने बाद भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है और सिनेमाघरों तक ऑडियंस को खींचने में कामयाब हो रही है. फिल्म की कमाई की रफ्तार बेशक धीमी हो गई है लेकिन ऐसा लग रहा है कि ये 1250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. हालांकि ये देखने वाली बात होगी कि ‘पुष्पा 2’ सातवें वीकेंड तक कितना कारोबार कर पाती है.

ये भी पढ़ें<a href="https://ift.tt/s9VFHKv Changer Box Office Collection Day 5: 'गेम चेंजर' को मकर संक्रांति की छुट्टी का मिला फायदा, कमाई में आई तेजी, 5वें दिन 100 करोड़ के हुई पार

from 'बेबी जॉन' हुई डिजास्टर तो जैकी श्रॉफ ने किया रिएक्ट, कहा- 'दुख होता है...' https://ift.tt/6rd5X9F
https://ift.tt/sDSOpq7

0 comments:

Post a Comment