Sidebar Ads

Wednesday, January 29, 2025

क्या मौनी अवास्या पर प्रकाश राज ने महाकुंभ में लगाई थी पवित्र डुबकी? वायरल हुई फोटो तो भड़के एक्टर, दर्ज करा दी शिकायत

Prakash Raj Maha Kumbh 2025 Viral Pic: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकउंभ मेले का आयोजन 13 जनवरी से हो रहा है. हर रोज करोड़ों की संख्या में लोग संगम तट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. कई सेलेब्स ने भी महाकुंभ में स्नान किया है. वहीं साउथ और हिंदी फिल्मों के एक्टर प्रकाश राज की भी गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लेकिन ये एक फर्जी तस्वीर है. एक्टर ने एक्स पर एक पोस्ट में इसे लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

क्या प्रकाश राज ने महाकुंभ में लगाई है आस्था की डुबकी?
बता दें कि प्रकाश राज ने बुधवार को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर अपनी फर्जी महाकुंभ तस्वीर शेयर करने वालों पर जमकर निशाना साधा है. प्रकाश राज की वायरल तस्वीर एआई-जनरेटेड है जिसमें वे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पवित्र जल में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं. अभिनेता ने इसे ऑनलाइन शेयर करने वालों की आलोचना की और खुलासा किया कि वह पहले ही इस मामले में शिकायत दर्ज करा चुके हैं. उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि कुछ लोग चल रहे महाकुंभ के दौरान भी फर्जी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं.

प्रकाश राज ने अपनी पोस्ट में लिखा है,“फेक न्यूज अलर्ट… कट्टरपंथियों और 'फेकू महाराज' की कायर सेना का अंतिम सहारा नीचे झुकना और फर्जी समाचार फैलाना है. यहां तक ​​कि उनके पवित्र समारोह के दौरान भी.. यह कितनी शर्म की बात है.. जोकरों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.. अब परिणाम भुगते.''

FAKE NEWS ALERT
the last resort of bigots and coward army of “Feku Maharaj” is to stoop down and spread FAKE NEWS.. even during theire Holy ceremony.. what a SHAME .. Complaint has been filed against the Jokers .. face the consequences #justasking pic.twitter.com/xpftHyrPoA
— Prakash Raj (@prakashraaj) January 28, 2025

कई सेलेब्स ने महाकुंभ में किया पवित्र स्नान
भले ही प्रकाश राज महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज नहीं गए हैं, लेकिन कई अन्य कलाकार अब तक पवित्र जल में डुबकी लगा चुके हैं. इनमें अदा शर्मा, गुरु रंधावा, अनुपम खेर और शंकर महादेवन को भी प्रयागराज का दौरा करते देखा गया. वहीं  अभिनेत्री से नेता बनी हेमा मालिनी ने भी मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया. इस दौरान उन्होंने कहा, "मुझे अच्छा महसूस हो रहा है. ऐसा अनुभव मुझे पहले कभी नहीं हुआ. आज एक बहुत ही विशेष दिन है, और मैं पवित्र स्नान करने के लिए भाग्यशाली हूं.''

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/2Xvq7LW Force Box Office Collection Day 6: अक्षय के करियर की हिट फिल्म साबित होगी ‘स्काई फोर्स’! 5वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- अब तक का कलेक्शन

from जब शूट के दौरान शाहरुख खान ने कही थी मन्नत खरीदने की बात, कोरियोग्राफर ने सुनाया किस्सा https://ift.tt/0hyo96P
https://ift.tt/kSN4Fa7

0 comments:

Post a Comment