Sidebar Ads

Wednesday, January 22, 2025

Emergency Box Office Collection Day 6: 'इमरजेंसी' पर मंडराया फ्लॉप होने का खतरा! छठे दिन लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई

Emergency Box Office Collection Day 6: ‘इमरजेसी’ की अनाउंसमेंट के बाद से ही ये सुर्खियों में छा गई थी. फिर इसकी रिलीज में देरी हुई और ये विवादों में भी घिर गई थी. हालांकि सभी मुश्किलों को पार कर कंगना रनौत की ‘इमरजेसी’ ने 17 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक की थी. राशा थडानी और अमन देवगन की आजाद से क्लैश के बावजूद ‘इमरजेसी’ ने अभी तक ठीक-ठाक परफॉर्म किया है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 6ठे दिन कितनी कमाई की है?

‘इमरजेसी’ ने छठे दिन कितना किया कलेक्शन?
‘इमरजेसी’ पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन और भारतीय लोकतंत्र के अंधेरे काल के इर्द-गिर्द घूमती है. इस पॉलिटिकल ड्रामा में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी सहित कई कलाकारों ने दमदार रोल प्ले किया है. ‘इमरजेसी’ की शुरुआत धीमी हुई थी लेकिन वीकेंड पर इसकी कमाई में तेजी आई फिर मंडे को भी फिल्म ने एक करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है. इन सबके बीच ‘इमरजेसी’ की कमाई की बात करें तो

‘इमरजेसी’ ने रिलीज के पहले दिन 2.5 करोड़ की कमाई की थी.

दूसरे दिन फिल्म ने 3.6 करोड़ का कारोबार किया था.

तीसरे दिन ‘इमरजेसी’ ने 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.

चौथे दिन फिल्म ने 1.05 करोड़ की कमाई की थी.

वहीं पांचवें दिन ‘इमरजेसी’ ने 1 करोड़ का कलेक्शन किया.

अब ‘इमरजेसी’ की रिलीज के छठे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘इमरजेसी’ ने छठे दिन यानी पहले बुधवार को 85 लाख का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘इमरजेसी’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 13.25 करोड़ हो गई है.

‘इमरजेसी’ के कलेक्शन ने उड़ाई कंगना की रातों की नींद
कंगना रनौत के सितारे पिछले 10 साल से गर्दिश में चल रहे है. एक्ट्रेस की आखिरी हिट फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स थी. इसके बाद 2019 में मणिकर्णिका एवरेज रही थी. फिल उनकी तेजस, धाकड़ थलाइवी, पंगा, जजममेंटल है क्या, सिमरन, रंगून, कट्टी बट्टी और आई लव न्यूयार्क डिजास्टर साबित हुई . एक अर्से से एक अदद हिट के लिए तरस रहीं कंगना की पूरी आस 'इमरजेंसी 'से थी लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई है. 60 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म रिलीज के 6 दिन में 15 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. ऐसे में फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है.

ये भी पढ़ें: अस्पताल ले जाने वाले ऑटो ड्राइवर को सैफ अली खान ने दिए 51 हजार, जानें मामले में आज क्या-क्या हुआ

from सैफ की फिल्म में एक्टिंग करना चाहते हैं ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा, मुलाकात के बाद जताई इच्छा https://ift.tt/rjsgaz9
https://ift.tt/28PdrHN

0 comments:

Post a Comment