Sidebar Ads

Tuesday, January 21, 2025

Emergency Box Office Collection Day 5: ‘इमरजेसी’ की बॉक्स ऑफिस पर हालत हुई पतली, 5वें दिन बस इतनी कमाई कर पाई फिल्म, बजट निकाल पाना मुश्किल

Emergency Box Office Collection Day 5: ‘इमरजेसी’ में कंगना रनौत ने भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है. इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिव्यू मिला है लेकिन ‘इमरजेसी’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच कर लाने में नाकामयाब साबित हो रही है. खासतौर पर वीकडेज में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ गई है. चलिए यहां जानते हैं ‘इमरजेसी’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को कितनी कमाई की है?

‘इमरजेसी’ ने 5वें दिन कितना किया कलेक्शन?
कंगना रनौत की ‘इमरजेसी’ रिलीज से पहले काफी विवादों में फंस गई थी. इसकी रिलीज की तारीख भी कई बार बदली गई. आखिरकार 17 जनवरी को ये फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची. इस पॉलिटिकल ड्रामा का बॉक्स ऑफिस पर राशा थडानी और अमन देवगन की ‘आजाद’ के साथ क्लैश हुआ है. हालांकि ‘इमरजेसी’ बॉक्स ऑफिस पर ‘आजाद’ से ज्यादा कमाई कर रही है. इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर  अच्छा कारोबार किया था लेकिन वीकडेज में ‘इमरजेंसी’ का कारोबार गिर गया है.

इन सबके बीच ‘इमरजेंसी’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया था.

दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 44 फीसदी की तेजी आई और इसने 3.6 करोड़ का कारोबार किया.

तीसरे दिन ‘इमरजेसी’ ने 18.06 फीसदी की तेजी के साथ 4.25 करोड़ कमाए.

वहीं चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में 75.29 फीसदी की गिरावट आई और इसने 1.05 करोड़ कमाए.

अब ‘इमरजेसी’ की रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘इमरजेसी’ ने रिलीज के 5वें दिन 1 करोड़ का कारोबार किया है.

इसी के साथ ‘इमरजेसी’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 12.40 करोड़ रुपये हो गई है.

‘इमरजेसी’ पांच दिन बाद भी नहीं वसूल कर पाई आधा बजट
‘इमरजेसी’ बॉक्स ऑफिस पर सुस्ती के साथ आगे बढ़ रही है. ये फिल्म 60 करोड़ के बजट में बनी है और इसने रिलीज के पांच दिन में महज 12 करोड़ के करीब कमाई की है. ऐसे में इसका आधी लागत वसूल करना भी मुश्किल लग रहा है. हालांकि ‘इमरजेसी’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस कंगना की पिछली रिलीज तेजस से अच्छी है. ‘इमरजेसी’ ने तेजस के पांच दिनों के कलेक्शन के मुकाबले दोगुनी कमाई कर ली है. अब देखने वाली बात होगी कि दूसरे वीकेंड तक ‘इमरजेसी’ कितने नोट छापती है.

ये भी पढ़ें-धनश्री संग तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल का लेटेस्ट रिएक्शन, कहा- 'सच्चा प्यार मुश्किल से मिलता है'

from Yo Yo Honey Singh के comeback पर क्या बोले singer Girik Aman https://ift.tt/HsvLNSc
https://ift.tt/D1ghoG6

0 comments:

Post a Comment