बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर काफी चर्चा हो रही है. जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे 'प्रोपेगेंडा' फिल्म बता रहे हैं. इसी बीच अभिनेता और सांसद रवि किशन ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है. उन्होंने साफ कहा कि बिना वजह किसी फिल्म को प्रोपेगेंडा कहना सही नहीं है और दर्शकों को इस तरह की फिल्मों को सपोर्ट करना चाहिए.

रवि किशन ने फिल्म की जमकर तारीफ की

रवि किशन ने हाल ही में एबीपी लाइव से बातचीत में कहा, 'धुरंधर आने वाली सिनेमा का एक बहुत बड़ी ओपनर बनकर आई है. हालांकि, एक दुखद बात है लोग ये एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे है इसीलिए इसे प्रोपेगेंडा बता रहे है. साउथ के सभी लोगों ने इस फिल्म को सीने से लगाया है और जिस तरह से दोनों पार्ट ने इतिहास रच दिया ये कोई प्रोपेगेंडा नहीं थी. एक यंग कश्मीरी पंडित ने आकर अपने दुख अपनी देशभक्ति को बहुत सुंदर से बैखान किया, जिससे एक नया सिनेमा का जन्म हुआ है. इसको प्रोपगेंडा कहकर अपनी पर्सनल पीड़ा, कुंठा और कमजोरी को छिपाकर दूसरों की सक्सेस को कमजोर ना बताएं. अब ये वेकअप कॉल है. जहां आपको सच्चाई को एंटरटेनमेंट में डालना है.'

रवि किशन के आने वाले प्रोजेक्ट्स

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिलता, तो वो जरूर करते, लेकिन उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है. अगर फिल्म की सफलता की बात करें, तो 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और संजय दत्त जैसे शानदार कलाकार नजर आए. वहीं रवि किशन अपनी वेब सीरीज 'मामला लीगल है' को लेकर चर्चा में है और आने वाले समय में रवि किशन मिर्जापुर, नागजिला और अन्य प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं.

from 'प्रोपेगेंडा नहीं, नए सिनेमा का जन्म है', 'धुरंधर 2' पर उठे सवालों के बीच रवि किशन ने दिया करारा जवाब https://ift.tt/nmwdBXK
https://ift.tt/uelcqIn
Monday, April 6, 2026
Home »
Bollywood Gossips
» 'प्रोपेगेंडा नहीं, नए सिनेमा का जन्म है', 'धुरंधर 2' पर उठे सवालों के बीच रवि किशन ने दिया करारा जवाब

0 comments:
Post a Comment