बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज इंडस्ट्री की टॉप स्टार्स में गिनी जाती हैं. फिल्मों से पहचान मिलने के बाद उन्हें कई ऐसी सिचुएशन का सामना करना पड़ा, जिसमें वो अनकंफर्टेबल हो गई थी. ऐसी ही एक घटना 2014 में हुई, जब 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की शूटिंग के समय एयरपोर्ट पर उन्हें कई लोगों ने घेर लिया था और वो बहुत डर गई थी. उनके पुराने बॉडीगार्ड ने इस घटना के बारे में खुलकर बताया.

कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की...

स्क्रीन के साथ एक इंटरव्यू में आलिया के पुराने बॉडीगार्ड जीशान कुरैशी ने बताया कि जब आलिया अपना इमिग्रेशन पूरा कर एयरपोर्ट पर थी, तो उस समय वो अकेली थी. उस समय अचानक वहां कई ऑफिसर्स और स्टाफ आए और फोटो खिंचवाने के लिए जिद करने लगे. सभी ने उन्हें ऐसे घेर लिया था कि वो बेचारी एकदम चुपचाप डरकर खड़ी थी.

उस वक्त जीशान लाइन में थे और जैसे ही उनका काम खत्म हुआ, तुरंत आलिया के पास आकर उन लोगों को डांटते हुए कहा कि अगर कोई लड़की अकेले खड़ी है, तो थोड़ा दूरी बनाकर रखना चाहिए. उन्होंने बताया कि वो लोग आलिया के कंधे और गर्दन पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे थे, जो गलत था. हालांकि सही समय पर उन्होंने आलिया को वहां से निकाल लिया था.

ये भी पढ़ें: 'खलनायक' से 'अग्निपथ' तक, देखें संजय दत्त की टॉप 5 एक्शन फिल्में, सारी ओटीटी पर हैं मौजूद

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में

बता दें कि आलिया भट्ट आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली है. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म 'अल्फा' में आलिया लीड रोल में है, जिसे शिव रवैल डायरेक्ट कर रहे है. 10 जुलाई 2026 में रिलीज हो रही इस फिल्म में आलिया के साथ शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे कलाकार नजर आयेंगे. इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में भी दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल है. ये फिल्म 21 जनवरी 2027 में रिलीज होगी. वहीं आलिया के बॉडीगार्ड जीशान अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के साथ काम कर रहे है.

ये भी पढ़ें: 'अचानक को-स्टार का गला पकड़ लिया', 'खलनायक' की शूटिंग में संजय दत्त को लेकर सुभाष घई का बड़ा खुलासा

from 'काश मैं मना नहीं करती...', अमीषा पटेल को 'तेरे नाम' ठुकराने का सालों बाद हुआ पछतावा, बताया क्यों छोड़ी थी फिल्म? https://ift.tt/nFTqQEY
https://ift.tt/lCxKp63
Saturday, April 25, 2026
Home »
Bollywood Gossips
» 'बेचारी चुपचाप खड़ी थी', एयरपोर्ट पर भीड़ को देख डर गई थीं आलिया भट्ट, बॉडीगार्ड ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

0 comments:
Post a Comment