बॉलीवुड एक्टर ताहिर राज भसीन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई है. वो लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं. ताहिर राज भसीन 21 अप्रैल को अपना 39वां बर्थडे सिलिब्रेट करने वाले हैं. आइए इस खास मौके पर एक्टर के अब तक के फिल्मी सफर पर एक नजर डालते हैं.

13 साल की उम्र में ली एक्टिंग की ट्रेनिंग
ताहिर राज भसीन का जन्म 21 अप्रैल, 1987 को नई दिल्ली में हुआ था. उन्हें बचपन से ही अभिनय से लगाव था, जिसके चलते उन्होंने 13 साल की उम्र में ही एक्टिंग की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था. स्कूल के दिनों में ताहिर ने कई तरह की एक्स्ट्रा एक्टिविटीज में हिस्सा लिया. इसके अलावा वो बास्केटबॉल खेलने में भी माहिर हैं. वहीं कॉलेज में ताहिर डांस और थिएटर से जुड़ी एक्टिविटीज में एक्टिव रहे.

ये भी पढ़ें:- Bhooth Bangla BO Day 4 Live: 'भूत बंगला' मंडे टेस्ट में पास होगी या फेल? जानें- दोपहर 1 बजे तक का कलेक्शन

ताहिर ने मेलबर्न यूनिवर्सिटी से मीडिया में मास्टर्स किया है. 18 साल की उम्र में इन्होंने एक न्यूज कंपनी में नौकरी की, जहां वो एक टॉक शो होस्ट करते थे. हालांकि, उन्हें नौकरी करने में मजा नहीं आया. इसके बाद 23 साल की उम्र में ताहिर ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी.

इन फिल्मों में नजर आए ताहिर राज भसीन
साल 2012 में ताहिर सबसे पहले एक शॉर्ट फिल्म में नजर आए. इसके बाद इन्होंने सैमसंग और कैनन कैमरा का विज्ञापन किया है. उसी साल वो फिल्म 'किस्मत लव पैसा दिल' में कैमियो किया था. इसके बाद वो 'काई पो चे' और 'वन बाय टू' जैसी फिल्मों में नजर आए. बतौर एक्टर ताहिर राज भसीन ने साल 2014 में आई फिल्म 'मर्दानी' से डेब्यू किया. इसमें रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आई थीं.

ये भी पढ़ें:- जरूरत से ज्यादा शराब पीती थीं 'धुरंधर' सिंगर जैस्मीन सैंडलस, बोलीं- माता-पिता ने तोड़ा दिल

'मर्दानी' में विलेन बनकर छाए
'मर्दानी' में विलेन बनकर ताहिर की किस्मत चमक गई. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 'मर्दानी' से पहले ताहिर करीब 250 ऑडिशन में रिजेक्ट हुए थे.

बता दें कि ताहिर ने अब तक '83', 'छिछोरे', 'मंटो', 'लूप लापता', 'फोर्स 2' और 'साले आशिक' जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वो 'लव शॉट', 'रंजीश ही सही', 'टाइम आउट' और 'ये काली काली आंखें' जैसी वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं. ताहिर अब जल्द ही फिल्म 'कॉलिंग करण' में नजर आएंगे.

from रानी मुखर्जी की फिल्म में विलेन बनकर चमकी किस्मत, जानें- अब तक कैसा रहा ताहिर राज भसीन का फिल्मी सफर https://ift.tt/VkE4GZy
https://ift.tt/ZMpY1Ke
Monday, April 20, 2026
Home »
Bollywood Gossips
» रानी मुखर्जी की फिल्म में विलेन बनकर चमकी किस्मत, जानें- अब तक कैसा रहा ताहिर राज भसीन का फिल्मी सफर

0 comments:
Post a Comment