अक्षय कुमार फिल्मों में अपने स्टंट खुद करने के लिए जाने जाते हैं. हेलीकॉप्टर से लटकना हो या फिर कहीं से छलांग लगानी हो अक्षय कुमार कभी भी स्टंट करने से पीछे नहीं हटते हैं. फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय ने अपने स्टंट खुद किए और इसी दौरान एक्टर को चोट भी लग गई थी. फिल्म के एक हाई एक्शन सीन के दौरान एक्टर को चोट लगी थी.

जब अक्षय कुमार को लगी चोट

मेकर्स ने अब बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है. इसमें अक्षय जंप किक लगाते दिख रहे हैं और वो अपना कंट्रोल खोते हैं और फिर गिर जाते हैं.

आईएएनएस के मुताबिक, मेकर्स ने गुरुवार को एक फिल्म से बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया. अक्षय इसमें स्टंट करते दिखे. हालांकि, ये स्टंट ठीक से नहीं हुआ और अक्षय का बैलेंस खोता है और वो गिर जाते हैं. इससे एक्टर को चोट लग जाती है.

#AkshayKumar sir injured himself on the set of #BhoothBangla while filming his action scenes.#BhoothBangla has many secrets and thrilling scenes…. Just wait till the release 🔥💥

“IT HAS MANY LAYERS” 💥🔥 pic.twitter.com/GCJoOS386A
— Akkian by heart (Viratian by Dil) (@DevoteeAkki) April 9, 2026

बता दें कि कुछ दिनों पहले अक्षय ने बताया कि उन्हें एक्शन सीन्स में VFX यूज करना पसंद नहीं आता है. उन्होंने कहा कि वो VFX से खिलाफ हैं क्योंकि इससे रियल एक्शन का थ्रिल कम होता जाता है और ये रियल नहीं लगता है. अक्षय ने बताया कि उन्हें रियल एक्शन पसंद है.

कब से रिलीज होगी 'भूत बंगला'?

'भूत बंगला' की बात करें तो ये फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज हो रही थी. लेकिन फिल्म को पोस्टपोन किया गया. फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने पोस्ट कर बताया कि 'धुरंधर 2' की वजह से फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते पोस्टपोन किया जा रहा है. अब फिलम के 16 अप्रैल से पेड प्रिव्यूज शुरू होंगे. पेड प्रिव्यू रात 9 बजे से शुरू होंगे.

इस हॉरर कॉमेडी में अक्षय के अलावा वामिक गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है. इस फिल्म में प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं.

from 'भूत बंगला' की शूटिंग में स्टंट करते हुए अक्षय कुमार को लगी थी चोट, सामने आया बिहाइंड द सीन वीडियो https://ift.tt/VZzhbki
https://ift.tt/DWr1BkI
Thursday, April 9, 2026
Home »
Bollywood Gossips
» 'भूत बंगला' की शूटिंग में स्टंट करते हुए अक्षय कुमार को लगी थी चोट, सामने आया बिहाइंड द सीन वीडियो

0 comments:
Post a Comment