Antim Premier: सलमान‌ खान (Salman Khan) की न‌ई‌ फिल्म 'अंतिम' के देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने‌ का इंतजार उनके फैन्स के लिए अब खत्म हो गया है. मगर फिल्म से एक दिन पहले मुम्बई के एक मल्टीप्लेक्स में 'अंतिम' के भव्य प्रीमियर का आयोजन किया गया, जिसमें सलमान खान ने भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई.

'अंतिम' के प्रीमियर के मौके पर फिल्म में सिख पुलिसवाले का रोल निभानेवाले सलमान खान का होना तो लाजिमी था ही. वो जब प्रीमियर के रेड कार्पेट पर पहुंचे तो उनका स्वैग देखने लायक था. थोड़ी देर बाद हमें रेड कार्पेट पर सलमान की गर्लफ्रेंड कही जानेवाली उलिया वंतूर भी रेड कार्पेट पर दिखाई दीं. प्रीमियर के मौके पर सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी फिल्म देखने पहुंचीं थीं.

'अंतिम' के प्रीमियर के मौके पर फिल्म में सलमान को नेगेटिव रोल में टक्कर देते नजर आनेवाले और सलमान के बहनोई आयुष शर्मा अपनी पत्नी अर्पिता के साथ रेड कार्पेट पर दिखाई दिये. आयुष शर्मा के माता-पिता भी इस प्रीमियर के खास मेहमान के तौर पर पहुंचे थे. वहीं सलमान खान के भाई अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एन्द्रियानी के साथ नजर आईं. सलमान की बहन अलवीरा भी अपने पति अतुल अग्निहोत्री संग फिल्म देखने पहुंचीं थीं.

सुनील शेट्टी को किया गया कैमरे में कैद

प्रीमियर के मौके पर सलमान खान को सपोर्ट करने के लिए पहुंचनेवालों में एक्टर सुनील शेट्टी भी शामिल थे, जो न सिर्फ़ बॉलीवुड ‌में उनके सिर्फ संघर्ष के साथी रहे हैं, बल्कि पिछले 30 सालों से भी ज्यादा समय से दोनों अच्छे दोस्त भी हैं. इस मौके पर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी पहुंचे जो जल्द ही फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड से बतौर हीरो डेब्यू करने जा रहे हैं.

सलमान खान का साथ देने पहुंचे उनके एक और दोस्त बॉबी देओल भी, जो तीन साल पहले सलमान के साथ फिल्म 'रेस 3' में दिखाई दिये थे. 'भारत' फिल्म में सलमान खान‌ की‌ हीरोइन के तौर पर काम करनेवाली दिशा पाटनी ने‌ भी प्रीमियर शुरू होने से पहले एक अलग अंदाज में रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई. हाल ही सलमान खान एकता कपूर की दिवाली पार्टी की खास मेहमान बने थे. अब बारी एकता कपूर की थी. सो वो भी पहुंचीं सलमान खान‌ को 'अंतिम' की रिलीज की शुभकामनाएं देने.

फिल्म की अभिनेत्री भी रेड कार्पेट पर दिखीं

'अंतिम' में आयुष शर्मा की हीरोइन और इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं अभिनेत्री महिमा मकवाना ने भी हंसते हुए रेड कार्पेट को गुलजार किया तो वहीं फिल्म में एक लावणी सॉन्ग में अलग अंदाज में दिखाई देनेवाली वालूशा डिसूचा भी प्रीमियर के मौके पर मौजूद रहीं. सलमान खान के बेहद करीबी दोस्त, उनके साथ कई फिल्मों में साथ काम कर चुके और 'अंतिम' में सलमान को डायरेक्ट करनेवाले महेश मांजरेकर प्रीमियर में सबसे पहले पहुंचेवाले लोगों में शामिल थे. इस मौके पर महेश मांजरेकर की हीरोइन बेटी सई मांजरेकर भी नजर आईं. ये वही सई हैं जिन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग 3' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

बॉलीवुड की कई हस्तियां रहीं मौजूद

'अंतिम' के प्रीमियर के मौके पर सलमान खान के और भी कई शुभचिंतकों, दोस्तों, परिजनों और करीबी लोगों और बॉलीवुड की हस्तियों के आने का सिलसिला देर तक चला. बहरहाल, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि हाल ही में सिनेमाघरों के फिर से खुल जाने के बाद रिलीज हुई पहली बड़ी फिल्म 'सूर्यवंशी' के बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाने के बाद सलमान‌ खान स्टारर 'अंतिम' दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें:

गंगा देवी की शूटिंग में Amitabh Bachchan को देख 'Dinesh Lal Yadav' हो गए थे नर्वस, बिग बी को करना पड़ा ये काम...

Untold Story: Sunil Dutt की दी हुई साड़ियों को चूमकर अलमारी में रख देती थीं Nargis, वजह जानकर दत्त साहब को भी आ गई थी हंसी

from bollywood https://ift.tt/3CSQTYg
https://ift.tt/eA8V8J
Thursday, November 25, 2021
Home »
Bollywood Gossips
» Antim Premier: फिल्म 'अंतिम' का रिलीज से पहले मुम्बई में भव्य प्रीमियर, सलमान खान संग ये स्टार रहे मौजूद

0 comments:
Post a Comment