Sanya Malhotra On Her Break-Up: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) अपनी फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर (Meenakshi Sundareshwar) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस फिल्म में उनके साथ अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dassani) ने काम किया है. ये फिल्म लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और प्यार पर आधारित हैं. ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई हैं. सान्या पिछले कुछ समय में बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं. हाल ही में सान्या ने अपने रिलेशनशिप और दर्द भरे ब्रेकअप को लेकर बात की. एक मीडिया हाउस से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो भी इस दर्द से गुजर चुकी हैं और अब खुद को मेंटली स्ट्रॉन्ग करने पर काम कर रही हैं.

सान्या मल्होत्रा का छलका दर्द

सान्या ने बताया कि वो भी ब्रेकअप के दर्द से गुजर चुकी है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ब्रेकअप हर किसी के लिए बहुत मुश्किल वक्त होता है. लेकिन इस वक्त ने मुझे खुद पर काम करने के लिए प्रेरणा दी. मेरा ब्रेकअप बहुत दर्द से भरा था. चार साल लंबा, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, ये तब शुरू हुआ जब में दिल्ली में रहती थी. जब हमने अलग होने को फैसला लिया, उसी समय लॉकडाउन लग गया और मैं मुंबई में अकेले थी. लेकिन मैंने इन हालातों में खुद को संभाला, उनको समझा और खुद पर काम किया. 2020 मेरे लिए खुद को हील करने का एक अच्छा साल था."

[insta]https://www.instagram.com/p/CWpz0wPPOFp/[/insta]

सान्या ने कहा, "प्यार के बारे में हमें जो सबसे बड़ा झूठ कहा जाता है वो ये है कि खुद से प्यार जरूरी नहीं है. जैसे हम बॉलीवुड में देखते है कि एक इंसान प्यार के लिए दूसर के पीछे दौड़ता रहता है. हकीकत तो ये है कि ये आपके अंदर है." वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या मल्होत्रा इन दिनों एक क्राइम थ्रिलर फिल्म में काम कर रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता बॉबी देओल और विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे. इसके अलावा वो HIT द फर्स्ट केस फिल्म में भी नजर आने वाली हैं जो अगले साल मई में रिलीज होगी. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें..

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Release Date: BTS वीडियो में दिखी Ranveer Singh और Alia Bhatt की सिजलिंग केमिस्ट्री

Atrangi Re Song Chaka Chak: 'पति Dhanush' की सगाई में अतरंगी Sara Ali Khan ने किया चकाचक डांस, देसी अंदाज पर फिदा हुए फैंस

from bollywood https://ift.tt/3xPnMEF
https://ift.tt/eA8V8J
Monday, November 29, 2021
Home »
Bollywood Gossips
» Sanya Malhotra Breakup: ब्रेकअप को लेकर Sanya Malhotra का छलका दर्द, कहा 'बहुत मुश्किल वक्त था'

0 comments:
Post a Comment