Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादी को लेकर छाए हुए हैं. शादी की हर सिंगल डिटेल्स सामने आ रही हैं वहीं विक्की और कैटरीना दोनों ने ही चुप्पी साध रखी है. इसी बीच अब कैटरीना कैफ की मेहंदी से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है कि दुल्हनिया कैटरीना अपने हाथों पर जो विक्की कौशल के नाम की मेहंदी लगाएंगी वो बेहद स्पेशल है.

बताया जा रहा है कि कैटरीना अपने बिग डे पर एक स्पेशल मेहंदी लगाएंगी, जो जोधपुर के पाली जिले से उनके लिए खास तौर पर आएगी. कैटरीना कैफ की मेहंदी सेरेमनी के लिए राजस्थान के पाली जिले से सोजत मेहंदी आर्डर की गई है. सोजत के कारीगर ये मेहंदी खास तौर से बिना किसी केमिकल के बना रहे हैं. रिपोर्ट्स ये भी बताती हैं कि, इस मेहंदी की कीमत 50,000 रुपए से 1 लाख रुपए तक है.

बीते दिनों एक रिपोर्ट में दावा किया था कि, कैटरीना ने मीडिया अटेंशन से बचने के लिए अपनी वेडिंग ड्रेस का ट्रायल अपनी एक दोस्त के घर पर किया था. सोर्स के मुताबिक, “फिटिंग और ट्रायल उनकी दोस्त के घर पर हो रहा है. वह अपनी बिल्डिंग के बाहर कोई अटेंशन और मीडिया नहीं चाहती हैं, इसलिए वह बांद्रा में अपने दोस्त के घर जा रही हैं. कैटरीना मीडिया में आने वाली किसी भी जानकारी से बहुत सावधान हैं और उन्होंने अपनी टीम को बहुत टाइट रखा है. उनके व्यक्तिगत व्हाट्सएप ग्रुप पर हर छोटी-छोटी जानकारी साझा की जा रही है और ड्रेस की तस्वीरें और संदर्भों पर चर्चा की जा रही है.”

खबरों की मानें तो, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने फिल्म डायरेक्टर कबीर खान के घर में हुई दिवाली पार्टी में रोका किया था. वो इसे मीडिया अटेंशन से दूर रखना चाहते थे, इसलिए उन्होंने कबीर खान के घर में रोका करने का फैसला किया था. कहा ये भी जाता है कि, विक्की कौशल ने कैटरीना की फेवरेट चॉकलेट से उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था.

ये भी पढ़ें:

<a href="https://ift.tt/3nUISOd Bhaskar Baby: बिना शादी 33 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, उठाया बड़ा कदम

from bollywood https://ift.tt/3p7BH4I
https://ift.tt/eA8V8J
Friday, November 26, 2021
Home »
Bollywood Gossips
» Vicky Katrina Wedding: विक्की कौशल की दुल्हनिया कैटरीना कैफ लगाएंगी एक लाख रुपए की स्पेशल मेहंदी, ये हैं खासियत

0 comments:
Post a Comment