Samantha Naga Chaitanya Divorce: साउथ सुपरस्टार सामंथा (Samantha) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सामंथा को अब तलाक के एलान के बाद पहली बार 26 नवंबर 2021 को 'अन्नपूर्णा स्टूडियो' में देखा गया, जो कि उनके पूर्व ससुर और साउथ सिनेमा के मेगास्टार नागार्जुन का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा डबिंग के लिए स्टूडियो गई थीं.

सामंथा इन दिनों गुनशेखर निर्देशित 'शाकुंतलम' में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं और इसलिए, फिल्म की डबिंग के लिए उन्हें स्टूडियो का दौरा करना पड़ा. सामंथा, पीरियड ड्रामा में लीड रोल में नजर आएंगी, जिसके लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ दे रही हैं.

बता दें कि, 2 अक्टूबर को सामंथा और नागा ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में अलग होने का ऐलान किया था. हालांकि, उन्होंने अपने तलाक के पीछे के कारण का खुलासा करने से परहेज किया था, लेकिन उन्होंने कहा था कि, उनकी दोस्ती हमेशा उनके बीच एक विशेष बंधन बनाए रखेगी. उन्होंने मुश्किल समय के बीच अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखने का भी अनुरोध किया था. अपने जॉइंट स्टेटमेंट में नागा और सामंथा ने कहा था कि, "हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए, काफी सोचने और समझने के बाद मैंने और सैम ने बतौर पति-पत्नी अलग होने का फैसला किया है. हम अपनी एक दशक की दोस्ती होने के लिए भाग्यशाली हैं, जो हमारे रिश्ते का मूल था और हम मानते हैं कि, ये हमेशा हमारे बीच का स्पेशल बॉन्ड बनाए रखेगी. हम अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से हमारे इस मुश्किल समय में हमें सपोर्ट करने और हमें आगे बढ़ने के लिए निजता प्रदान करने की रिक्वेस्ट करते हैं. आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा कर रहा हूं."

बाद में, नागा और सामंथा के तलाक की खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नागार्जुन ने ट्वीट किया था, "मुझे भारी मन से यह कहना पड़ रहा है कि, सैम और चाई (चैतन्य) के बीच जो कुछ भी हुआ, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. एक पत्नी और पति के बीच जो होता है, वह बहुत ही निजी होता है. सैम और चाई दोनों मुझे प्रिय हैं. मेरा परिवार सैम के साथ बिताए पलों को हमेशा संजो कर रखेगा और वह हमें हमेशा प्रिय रहेंगी. भगवान उन दोनों को आशीर्वाद दें."

ये भी पढ़ें:

<a href="https://ift.tt/2Zv3DqB Anushka: अनुष्का शर्मा ने फ्लॉन्ट की पोस्ट प्रेग्नेंसी बॉडी, विराट कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन

<a href="https://ift.tt/3xgegK4 Baby: कपूर खानदान में आई नन्ही परी, चाचा बने अर्जुन कपूर, बुआ बनीं सोनम कपूर, देखिए पापा के साथ सबसे पहली तस्वीरें

from bollywood https://ift.tt/3nWZpRL
https://ift.tt/eA8V8J
Saturday, November 27, 2021
Home »
Bollywood Gossips
» Samantha Divorce: तलाक के एलान के बाद भी पैसा कमाने के लिए सामंथा को लेना पड़ा रहा है ससुर Nagarjuna का सहारा, ठुकरा दिए थे 200 करोड़

0 comments:
Post a Comment