Sidebar Ads

Thursday, November 25, 2021

जब तलाक के बाद Malaika Arora को हुआ था Arjun Kapoor से प्यार, एक्टर ने कहा था- हम कुछ गलत नहीं कर रहे

Malaika Arora-Arjun Kapoor Love Story: बॉलीवुड में कई सितारों की लव स्टोरीज सुर्खियां बटोरती हैं. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी उन्हीं सितारों में से एक हैं जिनकी लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही. मलाइका ने अरबाज खान (Arbaaz Khan) से शादी की थी जो कि 19 साल टिकी और फिर आपसी सहमति से दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया. तलाक के कई कयास लगाए गए जिनमें से एक ये था कि मलाइका की अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से नजदीकियां बढ़ने लगी थीं.

तलाक होते ही मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया जिससे सब चौंक गए थे. दरअसल, तलाक के बाद से ही दोनों के इश्क के चर्चे बॉलीवुड में आम हो गए थे. दोनों कई मौकों पर साथ-साथ नजर आए. इसके बाद दोनों वेकेशन पर भी साथ-साथ जाने लगे, पहले दोनों छुप-छुपकर ऐसा करते थे लेकिन फिर जल्दी ही इन्होंने सोशल मीडिया पर एक साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर प्यार में होने के संकेत दुनिया को दे दिए.

इसके बाद एक इंटरव्यू में अर्जुन ने रिलेशनशिप ऑफिशियल करने की वजह बताई और कहा, हम इसलिए खुलकर सामने आ सके क्योंकि मीडिया ने हमें वो डिग्निटी दी. मीडिया हमारे प्रति हमेशा सम्मानीय, दयालु और ईमानदार रहा. इसलिए हमें भी कंफर्टेबल फील हुआ. हम घर के अंदर नहीं बैठ सकते क्योंकि हम छुप रहे हैं जो कि हम नहीं कर रहे. हम नॉर्मल लाइफ जीना चाहते हैं. मैं अपने पड़ोसियों को डिस्टर्ब नहीं करना चाहता और ना ही उनके (मलाइका) पड़ोसियों को डिस्टर्ब होने देना चाहता हूं. हम कुछ गलत नहीं कर रहे. आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन के रिलेशन को चार साल बीत चुके हैं और समय-समय पर इनकी मजबूत बॉन्डिंग सुर्खियां बटोरती रहती है.

एड की शूटिंग के दौरान करीब आए थे Arbaaz Khan-Malaika Arora, 19 साल के रिश्ते का तलाक हुआ अंजाम

क्या Arbaaz Khan से तलाक के बदले Malaika Arora ने लिए थे 15 करोड़ रुपये, एक्ट्रेस ने बताई थी सच्चाई?

from bollywood https://ift.tt/3CVFo2e
https://ift.tt/eA8V8J

0 comments:

Post a Comment