Sidebar Ads

Tuesday, November 30, 2021

Lara Dutta ने किया खुलासा, चार साल की उम्र में बेटी के मुंह से तलाक के बारे में ये बातें सुनकर लगा था जोर का झटका

Lara Dutta surprised by her daughter due to this reason: बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता (Lara Dutta) ने खुलासा किया है कि वह यह जानकर हैरान रह गई थीं कि उनकी बेटी सायरा (Saira Bhupathi) चार साल की उम्र में ये जान गई थी कि तलाक क्या होता है. लारा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ये हैरान करने वाली बात शेयर की. उन्होंने कहा, मेरी बेटी का फेवरेट शो फ्रेंड्स (Friends) है जिसे वह तब से खूब देखती है जब वह चार साल की थी.

चार साल की उम्र में एक दिन वो मेरे पास आई और एक गेम खेलने के दौरान मुझसे कहा कि मम्मी, मैं यहां रहती हूं, ये मेरा घर है. वो आपका घर है और मैं तलाकशुदा हूं. उसकी ये बात सुनकर मुझे तकरीबन हार्ट अटैक ही आ गया था क्योंकि मैंने उससे पूछा, तुम क्या कह रही हो? किसने तुम्हें ये कहा? तलाक क्या होता है? तो उसने मुझसे कहा, ओह जब दो लोग खराब शादी में होते हैं और उनकी नहीं पटती तो वो अलग रहने लगते हैं मतलब वो तलाक ले लेते हैं. वो पांच साल की होने वाली थी और उसके मुंह से ये बातें सुनकर मैं हैरान रह गई. मैंने उससे पूछा किसने कहा तुम्हें ये सब?

तो उसने बताया- डैडी ने. ये सुनकर मैं और सन्न रह गई और महेश को फोन लगाकर पूछा कि तुमने उसे तलाक के बारे में क्यों बताया? तो वो हंसने लगे और बोले, हम साथ में फ्रेंड्स देख रहे थे और सायरा जानना चाहती थी कि रॉस ने तीन शादियां क्यों की? लारा बोलीं कि तो तुमने उसे ये बता दिया कि तलाक का मतलब क्या होता है? आपको बता दें कि लारा और महेश ने 2011 में शादी की थी. 2012 में दोनों बेटी सायरा के माता-पिता बन गए थे जिसके बाद लारा ने बॉलीवुड फिल्मों में काम करना कम कर दिया था. एक इंटरव्यू में लारा ने खुलासा किया था कि वो और महेश ये चाहते थे कि सायरा के पास कम से कम एक पैरेंट जरूर रहे.

Bollywood Love Affairs: शादी से पहले किसी और के साथ लिव इन में रह चुकी हैं बॉलीवुड की ये 5 दिग्गज अभिनेत्रियां

Lara Dutta Post: लारा दत्ता ने लिखा ऐसा पोस्ट कि उनकी शादी को लेकर भड़क गए फैंस, जानिए क्या है मामला

from bollywood https://ift.tt/3o9Q3T9
https://ift.tt/eA8V8J

0 comments:

Post a Comment