Jab We Met Comedy Scene: करीना कपूर (Kareena Kapoor) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने अपने करियर के शुरुआती दौर में एक साथ कई फिल्में की. फिदा, चुपके चुपके, 36 चाइना टाउन और जब वी मेट (Jab We Met). लेकिन इनकी साथ में सबसे बेहतरीन फिल्म रही जब वी मेट. ये फिल्म सुपरहिट थी और इसने करीना कपूर और शाहिद कपूर (Kareena Kapoor and Shahid Kapoor) दोनों के करियर ग्राफ को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई. इस फिल्म के बाद शाहिद और करीना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. शुरू से लेकर आखिर तक ये फिल्म आपको बांधे रखती है, क्योंकि इस फिल्म का हर सीन खास है. खासतौर से वो सीन जिसमें शाहिद और करीना (Shahid and Kareena) यानि गीत और आदित्य की होती है पहली मुलाकात.

ट्रेन में बदहवास से बैठे शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तितलियों सी इठलातीं करीना कपूर. और जब इनकी पहली मुलाकात होती है तो हो जाती है शुरूआत गड़बड़ की. चुप चुप शाहिद से बतूनी करीना की मुलाकात कुछ ऐसा रंग लाती है कि ट्रेन पकड़ने में इनकी रात बितती है. इस फिल्म का ये सीन सबसे जबरदस्त है अगर आप भूल चुके हैं तो ज़रा यादें फिर से ताज़ा कर ली जाए.

खूब प़ॉपुलर हुआ था करीना का ये डायलॉग
इस फिल्म के बाद करीना कपूर (Kareena Kapoor) की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी. एक से बढ़कर एक डायलॉग बोलकर करीना ने हर किसी को हैरान कर दिया था. फिल्म के ज्यादातर डायलॉग इतने यादगार बन गए कि आज भी करीना की फिल्मों की बात हो ये डायलॉग खुद ब खुद जुबां पर आ जाते हैं. करीना कपूर ने फिल्म भटिंडा की सिखनी का किरदार निभाया था वो भी बेहद चुलबुली सी. तो वहीं शाहिद प्यार के गम के मारे चुप चुप रहने वाले. लेकिन गीत की सौबत में आकर उनके भी तेवर बदल जाते हैं. बेहद ही प्यारी ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी. और आज भी इसकी गिनती बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में की जाती है.

ये भी पढ़ेंः

Kapil Sharma Success Story: जिस शो में हुए रिजेक्ट उसी शो के विनर बने कपिल शर्मा, फिर ऐसे चमकी किस्मत

from bollywood https://ift.tt/FM9VrZhbj
https://ift.tt/HIjAfVXiW
Wednesday, February 2, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Jab We Met: कुछ ऐसी थी Kareena Kapoor और Shahid Kapoor की पहली मुलाकात, हो गई थी बड़ी गड़बड़

0 comments:
Post a Comment