Tiger 3 Box Office Collection Day 6: सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) रविवार,12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. देश भर में दिवाली के त्योहार के बावजूद फिल्म ने 44.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ धमाकेदार ओपनिंग की. हालांकि पिछले दो दिनों से सलमान खान की फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है और ये आधी से भी कम कमाई कर पा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के छठे दिन यानी शुक्रवार को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘टाइगर 3’ ने रिलीज के छठे दिन कितनी कमाई की?
सलमान खान की एक्शन पैक्ड मूवी ‘टाइगर 3’ का रिलीज से पहले ही काफी बज था. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वहीं जब ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो दिवाली के त्योहार के बावजूद इसे देखने के लिए थिएटर्स में ऑडियंस की भीड़ उमड़ पड़ी. इसी के साथ पहले दिन 44 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के पहले पांच दिनों में 188.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. हालांकि बुधवार से फिल्म की कमाई घट रही है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के छठे दिन यानी शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के छठे दिन यानी शुक्रवार को 13 करोड़ की कमाई की है. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें थोड़ा बहुर बदलाव हो सकता है.

इसके बाद ‘टाइगर 3’ का छ दिनों का कुल कलेक्शन अब 200.65 करोड़ रुपये हो गया है.

ये हैं ‘टाइगर 3’ के डे वाइज कलेक्शन के आंकड़े

पहला दिन- 44.5 करोड़ रुपये

दूसरा दिन 59.25 करोड़ रुपये

तीसरा दिन-44.3 करोड़ रुपये

चौथा दिन-21.1 करोड़ रुपये

पांचवां दिन-18.5 करोड़ रुपये

छठा दिन-13 करोड़ रुपये

कुल- 200.65 करोड़ रुपये

200 करोड़ के पार हुई ‘टाइगर 3’
‘टाइगर 3’ की कमाई में बेशक अब गिरावट आ रही है लेकिन ये फिल्म अब 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है. और इसी के साथ ‘टाइगर 3’ साल 2023 की 200 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली एक और फिल्म बन गई है.हालाकि ‘टाइगर 3’ शाहरुख खान की पठान, जवान का रिकॉर्ड तोड़न से अभी कोसो दूर है. वहीं मेकर्स को अब वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में उछाल आने की पूरी उम्मीद है. अब देखने वाली बात होगी कि ‘टाइगर 3’ शनिवार और रविवार की छुट्टी पर कितना कारोबार कर पाती है. फिलहाल सभी की निगाहें ‘टाइगर 3’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Episode 33 Written Live Updates: वीकेंड का वार में मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी को सलमान खान ने दिया डोज़, ईशा मालवीय की भी लगी क्लास

from शाहरुख ख़ान की पार्टी में क्यों नहीं जाते इमरान हाशमी, बोले- 'मैं शराब नहीं पीता और ना ही...' https://ift.tt/okz72i3
https://ift.tt/eWOgJ7K
Friday, November 17, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Tiger 3 Box Office Collection Day 6: घटती कमाई के बावजूद 'टाइगर 3' छठे दिन 200 करोड़ के हुई पार, जानें- सलमान खान की फिल्म का अब तक का कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment