Sidebar Ads

Tuesday, February 1, 2022

The Kapil Sharma Show: जैकी श्रॉफ बनकर आए Krushna Abhishek ने Terence Lewis से मांगा Nora Fatehi का नंबर, वजह सुनकर हंस पड़ेंगे आप

Krushna Abhishek Comedy Video: कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की कॉमेडी से तो आप वाकिफ है हीं. फिर चाहे उन्हें कोई भी किरदार निभाने को क्यों ना मिल जाए कृष्णा हर कसौटी पर खरा उतरते हैं. नालासोपारा की सपना हो, बॉलीवुड अभिनेता जीतेंद्र या फिर धर्मेंद्र हर रूप में कमाल कर जाते है कृष्णा अभिषेक और जब बारी आए जग्गू दादा यानी जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की तो फिर क्या कहने. द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) का इतिहास रहा है कि जब-जब जैकी श्रॉफ बनकर कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) स्टेज पर आए तो लोग हंस-हंस कर बेहाल हो गए.

ऐसा ही कुछ तब भी हुआ जब शो में पहुंचे थे डांस के महारथी. द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में मेहमान बनकर आए मशहूर डांस मास्टर गणेश आचार्य, गीता कपूर और टेरेंस लुइस और जब ये तीनों एक मंच पर हो तो फिर मस्ती धमाल तो होना ही है और उस पर जब स्टेज पर आ जाएं कृष्णा अभिषेक तो सोने पर सुहागा हो जाता है. इस स्पेशल एपिसोड में कृष्णा ने जैकी श्रॉफ का गेटअप लिया था और उनकी शानदार मिमिक्री की.

टेरेंस लुइस से मांगा नोरा फतेही का नंबर
मजा तब दोगुना हो गया जब जैकी दादा बने कृष्णा अभिषेक टेरेंस लुइस को छेड़ते हुए उनसे नोरा फतेही का नंबर मांग लिया. अब आप सोच रहे होंगे कि भला जग्गू दादा नोरा फतेही के नंबर का क्या करेंगे. इसका जवाब हम आपको नहीं देंगे बल्कि उसके लिए देखिए ये वीडियो और पेट पकड़कर हंसने के लिए हो जाइए तैयार.

स्टैंडअप कॉमेडी में कृष्णा अभिषेक का जवाब नहीं और ये बात कृष्णा हर एपिसोड में सही साबित कर देते हैं. कई साल से वो इस शो से जुड़े हैं और अलग-अलग किरदार निभा चुके हैं और लगातार उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही हैं. अपने इस हुनर की वजह से ही कृष्णा अभिषेक टीवी से फिल्मों तक का सफर भी तय कर चुके हैं.

ये भी पढ़ेः कौन है कच्चा बादाम का सिंगर 'Bhuban Badyakar', जिनकी आवाज़ पर नाच रहे हैं स्टार्स

from bollywood https://ift.tt/oIrTAmVNw
https://ift.tt/drIfEhbJy

0 comments:

Post a Comment