Kareena Kapoor Facts: करीना कपूर (Kareena Kapoor) ना केवल फिल्मों के प्रति दीवानी हैं बल्कि फूड को लेकर भी उनकी दीवानगी जगजाहिर है. हाल ही में ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के चैट शो ट्वीक इंडिया में जब करीना मेहमान बनकर पहुंचीं तो उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. करीना अब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की पत्नी हैं लेकिन कुछ सालों पहले वह किसी और के साथ रिलेशनशिप में थीं.

करीना ने उसी दौरान का एक किस्सा सुनाया और बताया कि एक बार पिता रणधीर कपूर ने उनके वेजिटेरियन ब्वॉयफ्रेंड को नॉन वेजिटेरियन रेस्त्रां में मिलने के लिए बुला लिया था. करीना ने कहा कि एक बार उनके पिता उनके ब्वॉयफ्रेंड से डिनर आउटिंग पर मिलने को तैयार हो गए थे. उन्होंने वो रेस्त्रां चुना जो मुगलई कुजीन के लिए फेमस है.

करीना ने उन्हें बताया कि उनका ब्वॉयफ्रेंड वेजिटेरियन है तो पिता ने जवाब दिया- कोई बात नहीं बेटा, वो ड्राइवर के साथ खाना खाएगा. करीना इंटरव्यू के दौरान ट्विंकल से बोलीं, आप जानती हो कि वो (रणधीर कपूर) खाने को लेकर कितने ज्यादा पैशनेट हैं. इसके बाद ट्विंकल ने पूछा कि क्या उनका ब्वॉयफ्रेंड डिनर पर फिर उनके पिता के साथ बैठा रहा तो करीना बोलीं, हां वो बैठा, बस देखता रहा और घूरता रहा.

आपको बता दें कि करीना ने 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी. सैफ को खाना खाने से लेकर बनाने तक का बेहद शौक है. वह अक्सर रोस्ट चिकन बनाते हैं. बेटे तैमूर के लिए भी सैफ स्पेगेटी कुक करते हैं. सैफ से पहले करीना का लॉन्ग रिलेशनशिप शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद वेजिटेरियन थे और उनके लिए करीना ने भी नॉन वेजिटेरियन खाना छोड़ दिया था.

Amrita Singh Affair: कभी Sunny Deol पर लट्टू थीं Amrita Singh, लेकिन इस सच्चाई का पता चलते ही खिसक गई थी पैरों तले जमीन!

Amrita Saif Divorce: जब तलाक के बाद Amrita Singh ने मांगी थी करोड़ों की एलिमनी, सैफ को कहना पड़ा था, ‘मैं कोई Shah Rukh Khan नहीं हूं’!

from bollywood https://ift.tt/e4YJxdaKV
https://ift.tt/drIfEhbJy
Tuesday, February 1, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Kareena Kapoor के वेजिटेरियन ब्वॉयफ्रेंड को जब पिता ने नॉन वेज रेस्त्रां में मिलने के लिए बुला लिया, ये हुआ था आगे!

0 comments:
Post a Comment