Sidebar Ads

Monday, May 23, 2022

Arbaaz Khan Divorce: कभी मलाइका अरोड़ा के लिए बेहद पजेसिव थे अरबाज खान, बाद में टूट गई 19 साल पुरानी शादी!

Malaika Arora Divorce:  आज बात अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की जिनकी शादी से लेकर तलाक तक ने खासी सुर्खियां बटोरी थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज़ और मलाइका की पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी. कुछ समय डेट करने के बाद साल 1998 में इन्होंने शादी कर ली थी. मलाइका और अरबाज़ के घर इस शादी से बेटे अरहान खान का जन्म हुआ था. शादी के बाद एक लंबे समय तक सबकुछ ठीक रहा लेकिन इसके बाद इनके बीच खटपट की ख़बरें बाहर आने लगी थीं. आखिरकार शादी के 19 साल बाद 2017 में सबको चौंकाते हुए मलाइका और अरबाज़ तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग हो गए थे.

बहरहाल, आज जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं वो तब का है जब मलाइका और अरबाज़ का तलाक नहीं हुआ था. दरअसल, एक इंटरव्यू में अरबाज़ खान ने मलाइका की जमकर तारीफ की थी और बताया था कि वे अपनी एक्ट्रेस वाइफ को लेकर पजेसिव हैं और उन्हें इस बात का डर है कि कहीं वे मलाइका को खो ना दें. जी हां, अरबाज़ कहते हैं कि, ‘जब आप किसी व्यक्ति को पा लेते हैं तो नहीं चाहेंगे कि वो आपको छोड़कर चला जाए, ऐसा ही कुछ मैं मलाइका को लेकर सोचता हूं, मैं उन्हें लेकर पजेसिव हूं’.

अरबाज़ ने आगे बताया कि जब वे रिलेशन में नए थे तब वे मलाइका को लेकर इस कदर पजेसिव नहीं थे लेकिन अब ऐसा है. एक्टर ने तब कहा था कि, वे मलाइका को दुनिया की किसी भी चीज़ से ज्यादा चाहते हैं और वे उनके दिल के बेहद करीब हैं.

बहरहाल, वक्त बीता और आज मलाइका और अरबाज़ साथ नहीं हैं. अरबाज़ खान जहां इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं वहीं, मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ सीरियस रिलेशन में हैं.

यह भी पढ़ें

Junior NTR Birthday: जूनियर एनटीआर ने अपनी शादी में खर्च किए थे 100 करोड़, पत्नी की साड़ी की कीमत भी कर देगी हैरान!

Kartik Sara Affair: सारा अली खान से अफेयर की खबरों पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, खुद कह दी इतनी बड़ी बात!

from bollywood https://ift.tt/toMlZRU
https://ift.tt/bM4Sk09

0 comments:

Post a Comment