Singer KK Passes Away Live Updates : सिद्धू मूसेवाला की मौत की खबर से लोग अभी उभरे भी नहीं थे कि मनोरंजन जगत की दुनिया से एक और दिल तोड़ने वाली खबर आ गई. फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने सिंगर केके (कृष्णकुमार कुन्नथ) का मंगलवार को निधन हो गया. कंसर्ट में करीब एक घंटे तक गाने के बाद जब केके वापस अपने होटल पहुंचे तो उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने की शिकायत की. इसके बाद गायक को कोलकाता के CMRI हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'केके को रात करीब 10 बजे अस्पताल लाया गया. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम उनका उपचार नहीं कर सके. 'केके 53 साल के थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं. केके ने हिंदी में 200 से ज्यादा गाने गाए.

केके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है. केके का जाना फिल्म जगत खास तौर पर म्यूज़िक जगत के लिए एक ऐसा खालीपन है जिस केके के अलावा कोई और पूरा नहीं कर सकता. 53 वर्षीय केके (Krishnakumar Kunnath) ने हिंदी में 200 से ज्यादा गाने गाए हैं. उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली सहित अन्य भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं. कृष्णकुमार कुन्नाथ के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है.

केके के निधन पर फिल्म और म्यूज़िक इंडस्ट्री के लोगों ने तो दुख ज़ाहिर किया है ही साथ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि दी है.

from bollywood https://ift.tt/Mex65G7
https://ift.tt/Dr8VHBK
Tuesday, May 31, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Singer KK Passes Away Live Updates : 'हम रहें या ना रहें याद आएंगे ये पल....' कॉन्सर्ट का वो आखिरी गाना, जिसके बाद हमेशा के लिए छोड़ गए केके

0 comments:
Post a Comment