Sidebar Ads

Friday, May 27, 2022

Raj Kumar: जब डिनर पर इस एक्ट्रेस के घर पहुंचे राजकुमार ने कह दी थी ऐसी बात, हर कोई रह गया था हैरान!

Raj Kumar Facts: बात आज अपने जमाने के लीजेंड्री स्टार रहे राज कुमार (Raj Kumar) की जिन्हें ना सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि मिजाज के लिए भी जाना जाता था. राज कुमार की तुनक मिजाजी के किस्से आज भी इंडस्ट्री में मशहूर हैं और आज एक ऐसा ही किस्सा हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं. यह किस्सा एक डिनर पार्टी से जुड़ा हुआ है जहां राज कुमार को बतौर गेस्ट इनवाइट किया गया था. असल में राज कुमार की एक्ट्रेस वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) से अच्छी बॉन्डिंग थी और दोनों फिल्म ‘उल्फत की नई मंजिल’ नाम की फिल्म में काम कर रहे थे. कहते हैं कि एक दिन वहीदा ने राज कुमार को खाने पर घर बुलाया था. यही नहीं खाने पर एक्ट्रेस साधना भी इनवाईटेड थीं.

कहते हैं कि राज कुमार, वहीदा रहमान और साधना के बीच काफी हंसी मजाक हुआ और कुछ देर बाद खाने की बारी आई. टेबल पर खाना लग चुका था ऐसे में वहीदा रहमान ने राज कुमार को खाने पर चलने के लिए कहा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज कुमार ने वहीदा और साधना से कहा कि आप लोग खाइए.

कहते हैं कि बार-बार रिक्वेस्ट करने के बाद भी वही जवाब मिलने पर वहीदा रहमान ने राज कुमार से पूछा कि खाना तो खाते होगे आप ? कहते हैं कि इस सवाल के जवाब में राज कुमार ने अपने चिरपरिचित अंदाज़ में कहा कि, ‘जानी हम खाना ज़रूर खाते हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि हम कुछ भी खा लें’.

ख़बरों की मानें तो राज कुमार के यह तेवर देखकर ना सिर्फ साधना और वहीदा रहमान बल्कि वहां मौजूद अन्य लोग भी हैरान रह गए थे. बताते चलें कि राज कुमार ने साल 1952 में आई फिल्म रंगीली से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं, साल 1996 में राज कुमार यह दुनिया हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ गए थे.

Bhabi Ji Ghar Par Hain: शिल्पा शिंदे को रिप्लेस करने पर शुभांगी अत्रे ने कही थी ये बात, इस वजह से बनी थीं अंगूरी भाभी!

Divyanka Tripathi Break Up: 8 साल के रिलेशन के बाद भी इस टीवी एक्टर ने क्यों नहीं की थी दिव्यांका त्रिपाठी से शादी, खुद बताई थी वजह!

from bollywood https://ift.tt/3Yt1dcs
https://ift.tt/fSsD9V1

0 comments:

Post a Comment