Saif Ali Khan regrets for his role in Humshakals: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बेहतरीन अभिनेता हैं. उन्होंने अपने तीन दशक से अधिक के करियर में कई हिट फ़िल्में दी हैं. उन्होंने फिल्मो में कई तरह के रोल किए हैं और अपने लुक्स के साथ भी कई एक्सपेरिमेंट किए हैं. फैंस उनकी अदाकारी के दिवाने हैं. हालांकि, खुद सैफ अपने द्वारा निभाए गए एक किरदार पर शर्म महसूस करते हैं.

दरअसल, सैफ अली खान कभी भी अलग-अलग रोल्स को निभाने से पीछे नहीं हटते हैं. उन्हें एक्सपेरिमेंट करना पसंद है. ऐसे में एक बार वह पर्दे पर औरत के किरदार में नजर आए थे. उन्होंने अपना पूरा लुक भी वैसा ही रखा था. यह फिल्म थी साल 2014 में आई साजिद खान की 'हमशकल्स' (Humshakals). इसमें सैफ अली खान, राम कपूर (Ram Kapoor) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने ट्रिपल रोल प्ले किया था. ट्रिपल रोल्स में से एक में राम, सैफ और रितेश को खुद को औरत के गेटअप में रहना था.

यूं तो सैफ का यह रोल काफी चर्चा में रहा था, लेकिन सालों बाद हाल ही के एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपने इस लुक के लिए साजिद खान (Sajid Khan) को जिम्मेदार ठहराया है. बातचीत के दौरान जब उन्हें उनके कुछ पुराने किरदारों को दिखाया गया तो, सैफ हैरान रह गए और बोले 'ओह माय गॉड, साजिद ने हमाके साथ यह क्या किया था. यह बेहद शर्मनाक था'. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने और रितेश देशमुख ने अपने उस अवतार में प्राइवेट बॉडी पार्ट्स को लेकर काफी चर्चा की थी जब वह लुक पर फैसला कर रहे थे.

फिल्म की कोई स्क्रिप्ट नहीं थी
बताते चलें कि, फिल्म ‘हमशकल्स’ ने रिलीज के बाद पहले कुछ दिनों के दौरान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया. हालांकि, क्रिटिक्स से इसे निगेटिव रिएक्शन्स मिले. उस दौरान सैफ ने बताया था कि, 'फिल्म की कोई स्क्रिप्ट नहीं थी, यह सब साजिद के दिमाग में था'. बात करें सैफ की आन वाली फिल्मों की तो जल्द वह 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) और 'आदिपुरुष' (Adipurush) में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/laDZg8J फिल्म जंजीर में अमिताभ बच्चन को लेने पर प्रकाश मेहरा को झेलनी पड़ी थी आलोचना, लोगों ने कह दी थी ऐसी बातें!

<a href="https://ift.tt/KUgeFPp Singh Chaddha Trailer: 'लाल सिंह चड्ढा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, इस अंदाज में नजर आए आमिर खान, देखें वीडियो

from bollywood https://ift.tt/aJQuWwr
https://ift.tt/napJOPX
Sunday, May 29, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Saif Female Role: सैफ अली खान को अपने इस रोल पर है बेहद अफसोस, कहा- 'इससे शर्मनाक कुछ नहीं..

0 comments:
Post a Comment