Bhabi Ji Ghar Par Hain Star Cast: कॉमेडी टीवी सीरियस ‘भाबी जी घर पर हैं’ (Bhabi Ji Ghar Par Hain) अपनी ज़बरदस्त कहानियों और कलाकारों के चलते आज भी दर्शकों का हॉट फेवरेट है. इस टीवी सीरियल में कई मजेदार किरदार दिखाई देते हैं. जैसे अंगूरी भाभी बनीं शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre), मनमोहन तिवारी बने रोहिताश गौर और अनीता भाभी बनी विदिशा श्रीवास्तव (Vidisha Shrivastava) आदि. हालांकि, आज हम जिस कलाकार के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो इस सीरियल की जान हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं आसिफ शेख की जो विभूति नारायण मिश्रा के दमदार किरदार में नज़र आते हैं. आपको बता दें कि आसिफ ने इस टीवी सीरियल में इतनी बार अलग-अलग किरदार निभाए हैं कि उनका नाम गिनीज बुक्स ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है.

बहरहाल, सिर्फ यही वजह नहीं है जिसके चलते आसिफ शेख (Aasif Sheikh) का नाम चर्चाओं में रहता है. असल में आसिफ शेख 57 साल के हैं लेकिन उन्हें देखकर लगता है कि उनकी उम्र 30 साल के आस-पास है. आखिर आसिफ की फिटनेस का राज़ क्या है ?

आइए आपको बताते हैं, असल में आसिफ ने एक लंबे समय से शक्कर नहीं खाई है. साथ ही एक्टर बाहर का खाना और जंक फ़ूड लेना भी पसंद नहीं करते हैं. आसिफ के अनुसार, अपनी फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए वे नियमित कसरत भी करते हैं. आसिफ के अनुसार, वे डेली एक घंटा कसरत के लिए निकालते हैं.

आपको बता दें कि टीवी सीरियल भाबी जी घर पर हैं ने हाल ही में अपने 1700 एपिसोड्स पूरे किए हैं. वहीं, इस सीरियल में तीसरी बार नई अनीता भाभी के तौर पर विदिशा श्रीवास्तव की एंट्री हुई है.

Bhool Bhulaiyaa 2: दूसरे वीकेंड में भी 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की जमकर कमाई, यहां जानें कुल कलेक्शन

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर Sanjay Dutt ने जताया दुख, बोले- मैं स्तब्ध हूं...

from bollywood https://ift.tt/l6XoIRW
https://ift.tt/nJosS3q
Monday, May 30, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Bhabi Ji Ghar Par Hain: 57 साल की उम्र में भी कैसे 30 साल के दिखते हैं आसिफ शेख, जानिए एक्टर के फिटनेस सीक्रेट्स

0 comments:
Post a Comment