Bhool Bhulaiyaa 2: अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan), कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और निर्देशक अनीस बज्मी सहित 'भूल भुलैया 2'(Bhool Bhulaiyaa 2) की टीम हाल ही में कपिल शर्मा के ल शो 'द कपिल शर्मा शो' अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे. एपिसोड के दौरान अनीस ने बताया कि कैसे उन्होंने शूटिंग के दौरान फिल्म की कास्ट को डरा दिया था. एक किस्से के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि कियारा एक बार इतनी बुरी तरह डर गई थी कि वो सेट छोड़कर भाग सकती थी.

'भूल भुलैया 2' को सुनसान जगह स्थित एक डरावनी हवेली में शूट किया गया था. एक दृश्य की शूटिंग के दौरान उन्होंने कार्तिक और कियारा दोनों के साथ एक शरारत कैसे की, यह बताते हुए, निर्देशक ने साझा किया, “वहां का माहौल ऐसा था कि कोई अकेले हवेली में प्रवेश नहीं कर सकता था. यदि तुम्हारे साथ दस या बारह लोग हों, तो भी प्रवेश करने से पहले दो बार सोचना चाहिए.”

Team #BhoolBhulaiyaa2 ke saath hoga unlimited fun aur Bumper apni harkaton se karegi sabko tang! 🤣❤️ Dekhiye #TheKapilSharmaShow, iss Shani-Ravi raat 9:30 baje, sirf Sony par. pic.twitter.com/tMg3Eryox4
— sonytv (@SonyTV) May 13, 2022

उन्होंने बताया, “हम हवेली के अंदर एक शॉट ले रहे थे और कैमरा कुछ ही दूरी पर स्थित था. बड़ा कमरा था, और शॉट था कि कियारा और कार्तिक कमरे में कुछ ढूंढ रहे हैं. हमने पहले ही किसी को बहुत सारी चादरों के नीचे सोफे पर लेटा दिया था. जैसे ही ये लोग सोफे पर पहुंचे, वो अचानक से डर गईं. कियारा जितनी तेजी से भाग सकती थी वहां से भाग गई."

इस फिल्म में कार्तिक और कियारा के साथ तब्बू, राजपाल यादव और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. 'भूल भुलैया 2' 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

from bollywood https://ift.tt/SUivVus
https://ift.tt/hxKjA6F
Friday, May 13, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Bhool Bhulaiyaa 2: 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग के दौरान ऐसा क्या हुआ कि जितनी जल्दी हो सेट से भाग जाना चाहतीं थी कियारा? जानें यहां

0 comments:
Post a Comment