Ananya Khare Unknown Facts: अनन्या खरे की गिनती उन अभिनेत्रियों में होती है, जिन्होंने छोटे पर्दे के साथ बॉलीवुड में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच अलग ही छाप छोड़ी है. उनका जन्म 16 मार्च 1968 को मध्य प्रदेश के रतलाम में हुआ था. आइए उनके जन्मदिन पर आपको अभिनेत्री से जुड़ी खास बातें बताते हैं...

छोटे पर्दे का हैं मशहूर चेहरा

अनन्या ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी. बड़े पर्दे पर डेब्यू से पहले उन्होंने 80 के दशक के 'हम लोग' और 'निर्मला' जैसे धारावाहिकों से अपनी अलग पहचान बनाई. 'देख भाई देख', 'ये शादी नहीं हो सकती' जैसे शोज में उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया. इसके अलावा वह 'पुनर्विवाह', 'अमृत मंथन, 'ये है आशिकी', 'मेरे अंगने में', 'लाडो 2' में जैसे शोज में भी नजर आईं.

इस फिल्म के लिए जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

टीवी के अलावा अनन्या बड़े पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं. उन्होंने साल 1994 में फिल्म 'जालिम' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी. इसके बाद वह 'शूल' में नजर आईं. हालांकि, हिंदी फिल्मों में उन्हें बड़ी कामयाबी सात साल बाद फिल्म 'चांदनी बार' से मिली. इस फिल्म में उन्होंने बार डांसर का किरदार निभाया. उनकी दमदार अदाकारी की वजह से उन्हें इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया. इसके अलगे ही साल फिल्म 'देवदास' रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई. फिल्म में उन्होंने शाहरुख की भाभी का रोल अदा किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म में कुमुद बन वह घर-घर में मशहूर हो गईं.

ओटीटी पर भी आ चुकी हैं नजर

अनन्या ने अपने करियर में ज्यादातर निगेटिव किरदार से लोकप्रियता हासिल की है. फिल्मों और टीवी के अलावा वह ओटीटी का रुख भी कर चुकी हैं. साल 2020 में वह 'बेबाकी' नाम की वेब सीरीज में नजर आई थीं. इस शो में उन्होंने बेनजीर अब्दुल्ला का किरदार निभाया था. अल्ट बालाजी के इस शो से उन्होंने काफी वाहवाही बटोरी थी.

ये भी पढ़ें: सलमान खान को ऐश्वर्या की वजह से इस ब्लॉकबस्ट मूवी से धोना पड़ा था हाथ, OTT के इस प्लेटफॉर्म पर देखें फिल्म

from bollywood https://ift.tt/PRkwSOa
https://ift.tt/rO5nwtJ
Wednesday, March 15, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Ananya Khare Birthday: देवदास की 'दुष्ट' भाभी याद हैं? 'मेरे अंगने' से 'चांदनी बार' तक ठुमके लगा चुकी हैं अनन्या

0 comments:
Post a Comment