Meena Kumari Death Anniversary: बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन कहीं जाने वालीं मीना कुमारी की आज पुण्यतिथि है. आज ही के दिन साल 1972 में फिल्म इंडस्ट्री की सबसे शानदार अदाकार ने इस दुनिया को अलविदा कहा दिया था. मीना कुमारी को सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि अपनी असल जिंदगी में काफी कुछ झेलना पड़ा था. सफलता की बुलंदियों पर भी कोई किस कदर अकेला हो सकता है मीना कुमारी इसका जीता-जागता उदाहरण थी. तमाम सफलताओं के बाद भी वो अंत समय तक सुकून और प्यार के लिए तरसती रहीं.

मीना कुमारी का जन्म 1 अगस्त 1933 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता अली बक्स भी एक पारसी थिएटर कलाकार थे और उनकी मां एक फेमस थिएटर एक्ट्रेस और डांसर थीं, जो रवींद्रनाथ टैगोर के परिवार से थीं. पैदा होते ही पिता अली बख्श ने पैसे की कमी और पहले से ही दो बेटियों के बोझ से घबराकर उन्हें एक मुस्लिम अनाथालय में छोड़ दिया था.

मीना कुमारी नहीं करना चाहती थीं एक्टिंग

भले ही मीना कुमारी ने फिल्म इंडस्ट्री में कितना ही बड़ा नाम क्यों न कमाया हो लेकिन वो फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं. जानकारी के मुताबिक उन्होंने चार साल की छोटी उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था, शूट पर जाते वक्त हमेशा रोती थीं हर बार वह अपने माता-पिता से विनती करती थी कि वह भी अन्य बच्चों की तरह पढ़ना चाहती हैं लेकिन किसी ने नहीं सुना.

'तमाशा' फिल्म की शूटिंग के दौरान दादा मुनि यानी अशोक कुमार ने उन्हें फिल्म निर्माता कमाल अमरोही से मिलवाया था. इसके बाद कमल ने मीना को अपनी फिल्म 'अनारकली' के लिए साइन कर लिया. लेकिन कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के बाद ही वो एक एक्सीडेंट का शिकार हो गईं थी. इसमें उसकी एक अंगुली बुरी तरह कुचल गई.

खुद से बड़े और तीन बच्चों के पिता से की थी शादी

उस समय मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की नहीं की थी इसकी वजह से उन्हें बहुत अच्छा इलाज नहीं मिल सका और उनकी एक उंगली खराब हो गई. मीना कुमारी कैमरा ऑन होते ही दुपट्टे या साड़ी से अपनी उंगली छुपा लेती थी. इस हादसे के बाद मीना कुमारी कई महीनों तक अस्पताल में भर्ती रहीं, इस दौरान कमाल अमरोही अक्सर उनसे मिलने अस्पताल जाया करते थे.

एक्ट्रेस की देखभाल करते-करते कमल उनसे इमोशनल रूप से जुड़ गए थे. 14 फरवरी 1952 को महज 18 साल की मीना कुमारी की शादी कमाल अमरोही से हुई, जो उनसे लगभग दोगुनी उम्र के थे और तीन बच्चों के पिता भी थे. हालांकि यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली लेकिन साल 1964 में मीना कुमारी और कमाल अमरोही का रिश्ता टूट गया, दोनों ने तलाक नहीं लिया बल्कि अलग रहने लगे.

यह भी पढ़ें- <a href="https://ift.tt/9GDOswv Seshadri Love Life: शादीशुदा कुमार शानू पर दिल बार बैठी थीं सनी देओल की हीरोइन, खूब मचा था बवाल

from bollywood https://ift.tt/3vHOuWV
https://ift.tt/dkq1hGt
Thursday, March 30, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Meena Kumari Death Anniversary: पैदा होते ही मीना कुमारी को अनाथ आश्रम छोड़ आए थे पेरेंट्स, 4 साल की उम्र से ही जबरन करवाते थे एक्टिंग

0 comments:
Post a Comment