Malaika Arora talks about Benefits of Khan Surname: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं. एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा दर्शकों की नजर उनकी पर्सनल लाइफ पर बनी रहती है. यह बात तो सभी जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) खान खानदान की बहू रह चुकी हैं. अरबाज खान के साथ उनकी शादी 19 साल तक टिकी रही. लेकिन रिश्ते में आई खटास और खालीपन की वजह से मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान को तलाक देना ही ठीक समझा. मलाइका ने अपनी जिंदगी के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए अरबाज खान को डाइवोर्स दिया और अपने नाम से खान सरनेम हटा दिया. मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में बताया है कि लोगों ने उन्हें खान सरनेम ना हटाने की भी काफी सलाह दी थी.

मलाइका ने क्यों हटाया था खान सरनेम
मलाइका अरोड़ा ने इंडिया कॉन्क्लेव को दिए गए इंटरव्यू में बताया- मेरे नाम के पीछे खान लगने के बाद मैं मानती हूं कि मुझे जिंदगी में कई फायदे हुए हैं. पर इसका मतलब यह नहीं है कि मैं यह बात भूल जाऊं कि मेरा सरनेम अरोड़ा भी कुछ कम पॉपुलर नहीं है. लेकिन मुझे नहीं लगता सरनेम लगाए रहने से मैं जिंदगी में जो कुछ भी चाहती हूं वह मिल जाएगा. मुझे खुद को प्रूव करने के लिए हर एक दिन कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. और जब मैंने अपने नाम में से खान सरनेम हटाया तो मैंने बिना किसी रुकावट के अपने नाम के साथ अपना काम शुरू किया.

मलाइका अरोड़ा आज भी हैं खान खानदान का हिस्सा

मलाइका अरोड़ा ने इंटरव्यू में आगे कहा- बहुत से लोगों ने मुझे कहा कि मैं अपने नाम से खान सरनेम हटाकर बहुत बड़ी गलती कर रही हूं. उन्होंने कहा कि तुम्हें पता नहीं खान सरनेम का महत्व. मैं आज भी अपनी पुरानी फैमिली से बेहद प्यार करती हूं उनकी बेहद रिस्पेक्ट करती हूं. मेरा एक बेटा है और आज भी मैं उस परिवार से जुड़ी हुई हूं. लेकिन मेरे लिए जरूरी था कि मैं अपने पैरों पर खड़ी रहूं. अपने पुराने सरनेम के साथ जीने पर मुझे लगा कि हां मैं अपने नाम के दम पर जिंदगी में आगे बढ़ना चाहूंगी.

यह भी पढ़ें-Janhvi Kapoor Photos: जाह्नवी कपूर ने कैमरे के सामने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में ढाया ऐसा कहर, तस्वीरें देख मचल जाएगा दिल!

from bollywood https://ift.tt/o3EujMF
https://ift.tt/y1kYVF6
Saturday, March 18, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Malaika Arora से लोग कहते थे- तलाक के बाद न हटाएं 'खान' सरनेम, इसके बड़े फायदे...जानिए एक्ट्रेस ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला

0 comments:
Post a Comment