Zwigato Box Office Collection Day 2: नंदिता दास (Nandita Das) के निर्देशन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ज्विगाटो’ (Zwigato) का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अपने जोक्स से लोगों को हंसाने वाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इस फिल्म में एक अलग अवतार में नजर आ रहे हैं. ऐसे में लोगों को उनका सीरियस वाला पार्ट देखने को मिला. माना जा रहा था कि फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है, लेकिन ये उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. पहला दिन तो फीका रहा दूसरे दिन की कमाई भी निराशाजनक रही. जानिए फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ रुपये की कमाई की है.

‘ज्विगाटो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

17 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी ‘ज्विगाटो’ के ओपनिंग डे पर उम्मीद थी कि फिल्म अच्छा कमाएगी. हालांकि, पहले दिन ये 42 लाख रुपये में ही सिमट गई. शुक्रवार के बाद फिल्म को सबसे ज्यादा उम्मीद वीकेंड्स यानी शनिवार और रविवार से होती है. दूसरे दिन यानी शनिवार को ‘ज्विगाटो’ का कलेक्शन भी सुस्त रहा. सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ज्विगाटो’ का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Zwigato Box Office Collection) 65 लाख रुपये रहा. यानी फिल्म ने अब तक मात्र 1.7 करोड़ रुपये की ही कमाई की है. अब लोगों की निगाहें रविवार पर हैं.

‘ज्विगाटो’ की कहानी

कपिल शर्मा और शहाना गोस्वामी (शहाणा गोस्वामी) से सजी ‘ज्विगाटो’ की कहानी एक डिलीवरी बॉय की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है. फिल्म में डिलीवरी बॉय मानस (कपिल शर्मा) के संघर्ष की कहानी बयां की गई है. कैसे मानस ने कोरोना काल में अपनी जॉब खोई और फिर उसने डिलीवरी बॉय बनकर अपनी फैमिली की जिम्मेदारी उठाई. कपिल और शहाना ने किरदार को अच्छे से जस्टिफाई किया है. कपिल ने अपने सीरियस किरदार से ऑडियंस को इंप्रेस किया है. वहीं, शहाना गोस्वामी की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है.

यह भी पढ़ें- <a href="https://ift.tt/Jn5ABuM Dutta Birthday: पहली फिल्म से दुनिया को बनाया अपना 'आशिक', सक्सेस के बाद डूबा करियर, डिप्रेशन का भी हुईं शिकार

from bollywood https://ift.tt/yBxE1ML
https://ift.tt/y1kYVF6
Saturday, March 18, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Zwigato Box Office Collection: दूसरे दिन भी ‘ज्विगाटो’ का बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस पर कपिल शर्मा की फिल्म ने किया इतना बिजनेस

0 comments:
Post a Comment