Zwigato Box Office Collection Day 3: कॉमेडियन कपिल शर्मा और शहाना गोस्वामी स्टारर ‘ज्विगाटो’ 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की ओपनिंग टिकट खिड़की पर बेहद खराब रही थी. हालांकि दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में मामूली इजाफा हुआ और रविवार को भी फिल्म का कलेक्शन थोड़ा बढ़ा. बावजूद इसके एक्ट्रेस-डायरेक्टर नंदिता दास द्वारा निर्देशित इमोशनल ड्रामा ‘ज्विगाटो’ बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब परफॉर्म कर रही है और ये फिल्म तीन दिन में ही फ्लॉप हो चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘ज्विगाटो’ ने रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की है.

‘ज्विगाटो’ ने रिलीज के तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
कपिल शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ज्विगाटो’ एक फूड डिलीवरी बॉय के लाइफ और गिग इंडस्ट्री में उसके सामने आने वाले संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में कपिल शर्मा और शहाना गोस्वामी ने शानदार एक्टिंग की है बावजूद इसके फिल्म को सिनेमाघरों में ऑडियंस नहीं मिली. कमाई की बात करें तो ‘ज्विगाटो’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन महज 43 लाख का बिजनेस किया था. इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 62 लाख रुपये कमाए. वहीं अब फिल्म की कमाई के तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक ‘ज्विगाटो’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 75 लाख रुपयों का बिजनेस किया है. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 1.80 करोड़ रुपये हो गई है.

‘ज्विगाटो’ एक स्लाइस ऑफ लाइफ ड्रामा है
नंदिता शर्मा के डायरेक्शन में बनी ‘ज्विगाटो’ एक स्लाइस ऑफ लाइफ ड्रामा है जो देश में मौजूद क्लास डिफरेंस को हाईलाइट करती है. फिल्म मानस (कपिल शर्मा) नाम के एक डिलीवरी एजेंट की कहानी दिखाई गई है जिसे एक फैक्ट्री में अपनी नौकरी गंवाने के बाद फूड डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करना पड़ता है. अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाने वाले कपिल शर्मा ने इस फिल्म में पहली बार एक ऐसे इंसान की भूमिका निभाई है जो बेचैन है और जिसका जीवन रेटिंग और फूड डिलीवरी के बीच झूलता रहता है. शहाना गोस्वामी ने ऑन-स्क्रीन कपिल की पत्नी का रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/QeaxqBs में 'भुवन' आमिर खान की 'गौरी' के लिए ये दिग्गज थी आशुतोष गोवारिकर की फर्स्ट च्वाइस, यहां देखें मूवी

from bollywood https://ift.tt/9qbckhD
https://ift.tt/glShnfE
Sunday, March 19, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Zwigato Box Office Collection: कपिल शर्मा की ‘ज्विगाटो’ हुई फ्लॉप, फिल्म ने तीसरे दिन की महज इतनी कमाई

0 comments:
Post a Comment