Meena Kumari And Dharmendra Affiar: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस मीना कुमारी जीते-जी प्यार के लिए तरस्ती रहीं. उनका करियर भले ही कितना भी सक्सेसफुल रहा हो लेकिन उन्हें अपनी निजी जिंदगी में कभी सुकुन नहीं मिला. यूं तो मीना कुमार ने महज 18 साल की उम्र में ही अपने से दोगुनी उम्र के कमाल अमरोही संग शादी कर ली थी. लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा लंबे समय तक चल नहीं, सकी और इसका उनके दिलो-दिमाग पर गहरा असर पड़ा. इसके बाद एक्ट्रेस की नजदीकियां धर्मेंद्र संग बढ़ने लगी थीं.

मीना कुमारी का धर्मेंद्र से कथित अफेयर था

मीना ने धर्मेंद्र सहित हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई लीड एक्टर्स के साथ काम किया. कमल से अलग होने के बाद, मीना और धर्मेंद्र की नजदीकियों की अफवाहें थीं. धर्मेंद्र यह मानने से कभी पीछे नहीं हटे कि वह आज जो कुछ भी हैं, सब मीना कुमारी की वजह से हैं. जब धर्मेंद्र इंडस्ट्री में सिर्फ नौसिखिया थे, मीना पहले से ही एक सुपरस्टार थीं.

धर्मेंद्र के साथ कथित अफेयर को लेकर विनोद मेहता ने अपनी किताब में लिखा, " कहा ये जाता है कि मीना और धरम का ये अफेयर तीन साल चला. लेकिन सच्चाई ये है कि ये रिश्ता छ महीने भी नहीं सका.” उनके अफेयर ने तब लोगों का ध्यान खींचा जब नशे की हालत में धर्मेंद्र एयरपोर्ट के अधिकारियों पर चिल्लाए, जिन्होंने उन्हें वापस मुंबई जाने के रास्ते में एयरपोर्ट पर नहीं आने दिया. वह चिल्लाते हुए देखा गया. इस दौरान धर्मेंद्र चिल्ला रहे थे कि "मुझे बंबई वापस जाना चाहिए. मीना मेरा इंतजार कर रही है.'' अगले दिन यह घटना सभी अखबारों में छपी थी.

कई बार मीना और धर्मेंद्र को एक साथ देखा गया था. एक बार मीना अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गई थीं और वहां धर्मेंद्र को भी देखा गया था. अपनी वापसी के दौरान जब वे अपनी कारों में सवार हो रहे थे, वह गलती से दूसरी कार में बैठ गए थे और इससे मीना घबरा गई थी. वह घबरा गई और चिल्लाती रही, “मेरा धरम कहां है? मेरा धरम कहां है?”

धर्मेंद्र ने जड़ दिया था मीना को थप्पड़

धर्मेंद्र ने एक बार भरी महफिल में मीना कुमारी को थप्पड़ जड़ दिया था. इस बात से नाराज मीना कुमारी शराब की ओर जाने लगीं. इस घटना के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए और धर्मेंद्र से मिले इस धोखे को मीना कुमारी बर्दाश नहीं कर पाईं. इसके बाद मीना कुमारी शराब के नशे में रहने लगीं और इसी लत ने उनकी जान ले ली.

यह भी पढ़ें- पैदा होते ही मीना कुमारी को अनाथ आश्रम छोड़ आए थे पेरेंट्स, 4 साल की उम्र से ही जबरन करवाते थे एक्टिंग

from bollywood https://ift.tt/CgXGvbq
https://ift.tt/WZ9ClI0
Thursday, March 30, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Meena Kumari And Dharmendra Affair: धर्मेंद्र ने भरी महफिल में जड़ दिया था मीना कुमारी को थप्पड़! ऐसे खत्म हुई दोनों की लव स्टोरी

0 comments:
Post a Comment