Sidebar Ads

Tuesday, May 30, 2023

Gauahar Khan ने डिलीवरी के 18 दिनों बाद फ्लॉन्ट किया फ्लैट टमी, इस डाइट रूटीन को फॉलो कर एक्ट्रेस ने घटाया वजन

Gauahar Khan Diet Plan: पॉपुलर एक्ट्रेस गौहर खान हाल ही में बेटे की मां बनी हैं. गौहर और उनके पति ज़ैद दरबार ने 10 मई को बेबी बॉय का वेलकम किया था. तब से ये जोड़ी सातवें आसमान पर है और फिलहाल अपनी लाइफ का खूबसूरज फेज जी रही है. उनके नन्हे मंचकिन को भी फैंस से काफी प्याप मिल रहा है. इन सबके बीच एक्ट्रेस ने अपनी डिलीवरी के कुछ ही दिनों बाद वजन कर सबको हैरान कर दिया है.

गौहर खान ने डिलीवरी के 18 दिन में पाई पुरानी फिगर
बिग बॉस 7 फेम ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्टपार्टम ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें हाल ही में शेयर की थी.  गौहर ने डिलीवरी के बाद 18 दिनों में काफी वजन कम किया है. गौहर ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के साथ तस्वीर शेयर की थी. तस्वीर में एक्ट्रेस व्हाइट स्लीवलेस टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने हुए अपनी फ्लैट टमी फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं. इसी के साथ गौहर ने लिखा था, " नो फिल्टर 18 डेज पोस्टपार्टम."

डिलीवरी के 10 दिनों में किया था 10 किलो वजन कम
इससे पहले उन्होंने अपने तस्वीर शेयर कर लिखा था कि उन्होंने डिलीवरी के 10 दिनों में 10 किलो वजन कम किया है वहीं उन्होंने ये भी कहा कि वह और 6 किलो वजन कम करना चाहती हैं. एक्ट्रेस के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को हैरान कर दिया है और तब से हर कोई ये जानने के लिए एक्साइटेड था कि गौहर ने आखिर ये कैसे किया. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस का डाइट प्लान पता चला है. चलिए जानते हैं गौहर ने किस डाइट को फॉलो कर अपना वजन कम किया है.

ब्रेकफास्ट में क्या खाती हैं गौहर
गौहर खान अपने दिन की शुरुआत एक कटोरी मूसली के साथ ठंडे दूध में सूखे मेवे और फलों के साथ करती हैं. इससे उन्हें पूरे दिन फिट रहने में मदद मिलती है।

गौहर लेती हैं हेल्दी लंच
इश्कजादे एक्ट्रेस सब्जियों के साथ सादा लंच लेती हैं. वे प्रोटीन के लिए कुछ चिकन और सलाद पसंद करती हैं. गौहर के भोजन में प्रोटीन ज्यादा होता है लेकिन वह कार्ब्स में कटौती नहीं करती हैं.

शाम को क्या लेती हैं गौहर
कथित तौर पर, गौहर शाम के समय पोहा और पेनकेक्स खाना पसंद करती हैं, वरना वह कुछ ऐसा खाती हैं जो कम ऑइली हो.

डिनर में क्या खाती हैं गौहर
गौहर यह सुनिश्चित करती हैं कि वह अपना रात का खाना रात 8 बजे से पहले खा लें, और वह चपाती और ग्लूटेन वाली कोई भी चीज़ खाने से भी बचती हैं.

गौहर खान और ज़ैद दरबार की पर्सनल लाइफ
गौहर खान और ज़ैद दरबार ने दिसंबर 2020 में कोविड -19 महामारी के दौरान शादी की थी. लगभग 2 सालों के बाद कपल ने दिसंबर 2022 में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. दोनों ने अपने प्रशंसकों के साथ एक प्यारा एनिमेटेड वीडियो शेयर किया था और खुलासा किया था कि वे पहली बार माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं. 30 अप्रैल को गौहर और जैद ने मुंबई में ग्रैंड बेबी शॉवर रखा था. इसके बाद 10 मई को कपल ने अपने बेटे का वेलकम किया था.

ये भी पढ़ें: -<a href="https://ift.tt/XwncuNx Sharma से नाराज हैं आमिर खान? कॉमेडियन से मिस्टर परफेक्शनिस्ट को हुई ये शिकायत

from bollywood https://ift.tt/UciWD4R
https://ift.tt/qCMUnhE

0 comments:

Post a Comment