Arjun Kapoor On Malaika Arora's Pregnancy Rumours: एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) काफी सालों से रिलेशनशिप में हैं. दोनों के बीच उम्र का फासला भी ज्यादा है और इस वजह से अक्सर दोनों को ट्रोल भी किया जाता है. सोशल मीडिया पर कई बार लोग मलाइका के प्रेग्नेंट होने की खबरें भी उछालते रहते हैं. पिछले साल नवंबर में भी कुछ ऐसी ही खबरें सामने आई थीं, जिसका अर्जुन ने खंडन भी किया था. वह इस खबर पर काफी नाराज भी हुए थे और उन्होंने मीडिया को ऐसी खबरें फैलाने के लिए आड़े हाथों भी लिया था.

अब एक नए इंटरव्यू में अर्जुन ने फिर से इस मुद्दे पर बात की और बताया कि ऐसी अफवाहों का उनपर कैसा असर पड़ता है. उन्होंने Bollywood Bubble.com को दिए इंटरव्यू में कहा-'' नकारात्मकता फैलाना बहुत आसान है. कई बार एक जैसी बातें सामने आती हैं तो लोग उस पर यकीन भी करने लगते हैं. देखिए, हमलोग एक्टर्स हैं और हमारी निजी जिंदगी काफी हद तक प्राइवेट नहीं रह पाती. हमें पता है कि जिस प्रोफेशन में हम हैं, वहां ऐसी अफवाहों का फैलना आम है.''

कुछ भी लिखने से पहले हमसे कंफर्म करें

उन्होंने आगे कहा- ''हम काफी हद तक मीडिया के भरोसे रहते हैं कि हमारी बातें किस तरह से आम जनता तक पहुंच रही है. हम यह चाहते हैं कि आपलोग भी यह समझे कि हम भी इंसान ही हैं. इसलिए कुछ भी लिखने से पहले एक बार हमसे कंफर्म जरूर कर लिया करें. आपको कम से कम इतना जरूर करना चाहिए और मैंने भी उस समय कुछ ऐसे ही रिएक्ट किया था. उस खबर को एक बार चेक करना बहुत जरूरी था. अपने से कोई भी खबर नहीं लिख देनी चाहिए.''

अर्जुन और मलाइका ने साल 2019 में पहली बार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था. हालांकि वह उसके पहले से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. उन दोनों के उम्र में करीब 12 साल का अंतर है और यह बात हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहती है. अर्जुन 37 साल के हैं और मलाइका 49 की. हालांकि उन दोनों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन हां, सोशल मीडिया पर कुछ लोग हमेशा इस बात को लेकर उनके रिश्ते का मजाक उड़ाते रहते हैं.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/ViywbJf Office Collection: ‘जोगीरा सारा रा रा’ का छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 'फास्ट एक्स' 14वें दिन 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

from bollywood https://ift.tt/T4pXqHN
https://ift.tt/hTSHc6V
Wednesday, May 31, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Malaika Arora की प्रेग्नेंसी की खबरों पर फूटा Arjun Kapoor का गुस्सा, कहा- कुछ भी लिखने से पहले...

0 comments:
Post a Comment