Priyanka Chopra Back to India to attend Parineeti Chopra Engagement: बॉलीवुड और पॉलिटिक्स की दुनिया का सबसे चर्चित कपल राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जल्द ही शादी में बंधने की प्लानिंग कर रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का घर भी लाइटों से जगमगाता नजर आ रहा है . तो वहीं बहन परिणीति की सगाई अटेंड करने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी भारत लौट रही हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. एक ब्लॉगर ने प्रियंका चोपड़ा को लंदन एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है.

बहन की सगाई के लिए भारत लौटीं पीसी
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस दौरान काली रंग की टोपी और ओवरसाइजड हुडी पहने नजर आ रही हैं. बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में देसी गर्ल क्या धमाल मचाती है यह तो पार्टी की इनसाइड तस्वीरें देखने के बाद ही पता चलेगा बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इंगेजमेंट सेरेमनी 13 मई को शाम 5:00 बजे से शुरू की जाएगी.

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की इंगेजमेंट सेरेमनी
बीते दिनों जब राघव चड्ढा परिणीति चोपड़ा लगातार हर दूसरे दिन एक साथ कैमरा में कैप्चर हो रहे थे तो दोनों को एक साथ देख इनकी शादी की खबरें खूब उड़ रही थीं. राघव परिणीति जब जब एक साथ नजर आए हैं तब तब मीडिया ने दोनों को शर्माने पर मजबूर किया है. एक दफा तो पैपराजी ने राघव चड्डा से यह तक कह दिया था कि उन्होंने राजनीति से परिणीति तक का सफर तय किया है.

पार्टी की इनसाइड डिटेल्स की बात करें तो खबरें आ रही हैं कि परिणीति और राघव चड्ढा की इंगेजमेंट सेरिमनी में डेढ़ सौ मेहमानों की लिस्ट तैयार की गई है. परिणीति की सगाई की थीम बॉलीवुड पर रखी गई है. खबरें हैं कि परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई में मनीष मल्होत्रा का आउटफिट पहनने जा रही हैं.

from bollywood https://ift.tt/GtvQNmB
https://ift.tt/Ga3C407
Friday, May 12, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Parineeti-Raghav Engagement: बहन परिणीति की सगाई के लिए भारत लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं देसी गर्ल

0 comments:
Post a Comment