Sidebar Ads

Sunday, May 21, 2023

Zara Hatke Zara Bachke: फिल्म की रिलीज से पहले ख्वाजा की दरगाह पहुंची Sara Ali Khan, जियारत कर मांगी दुआ

Zara Hatke Zara Bachke: एक्ट्रेस सारा अली ने रविवार को अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की जियारत की. दरगाह में हाजिरी देकर उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की सफलता की दुआ भी मांगी. इस दौरान अजमेर मजार पर सारा के पहुंचने की खबर सुनकर वहां फैंस की भीड़ उमड़ गई. दरगाह में जियारत करने के बाद एक्ट्रेस विक्की कौशल के साथ अजमेर के रामसर गांव पहुंचीं.

185 सदस्यों के परिवार से मिलने रामसर गांव पहुंचे सारा और विक्की कौशल
सारा और विक्की कौशल के अजमेर जिले के नसीराबाद उपखंड में रामसर गांव पहुंचने पर गांव के लोगों द्वारा स्वागत किया गया. ग्रामीणों द्वारा विक्की कौशल को माला और राजस्थानी साफा पहनाया गया. विक्की और सारा रामसर गांव के जिस परिवार से मिलने पहुंचे उसमें 185 सदस्य है. सभी सदस्य एक साथ मिलजुल रहते हैं, परिवार के मुखिया भंवरलाल माली है जो परिवार के सभी फैसले लेते है इनके दादा ने संयुक्त परिवार में रहने की ही सीख दी थी. सारा और विक्की की अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' भी एक संयुक्त परिवार की कहानी पर आधारित है.

'जरा हटके जरा बचके' फिल्म 2 जून को होगी रिलीज
लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में कपिल का किरदार विक्की कौशल और सौम्या का किरदार सारा अली ने निभाया है. जिसमें कपिल और सौम्या एक-दूसरे से लड़ते है फिर बात तलाक तक आती है. फिल्म में सहपरिवार तलाक होने का जिक्र होता है. इस मूवी में राकेश बेदी, शारिब हाशमी, नीरज सूद और अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं. इसी फिल्म के प्रमोशन को लेकर सारा और विक्की कौशल कल जयपुर पहुंच रहे है.

यह भी पढ़ें: 'ये कोई फैशन शो नहीं...', ऐश्वर्या राय के लुक पर कमेंट करने के बाद Vivek Agnihotri ने बताया कान्स का मतलब

from bollywood https://ift.tt/XhSucFf
https://ift.tt/IH082pW

0 comments:

Post a Comment