The Kerala Story BO Day 11:अदा शर्मा-स्टारर ‘द केरल स्टोरी’ तमाम विवादों से घिरे होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट हो चुकी ही. सुप सुदीप्तो सेन निर्देशित इस फिल्म ने पहले ही 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है. ये फिल्म तूफान की तरह बढ़ रही है और अपने कलेक्शन में हर दिन इजाफा कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘द केरल स्टोरी’ ने अपनी रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को कितना बिजनेस किया है.

‘द केरला स्टोरी’ ने 11वें दिन कितनी कमाई की?
‘द केरला स्टोरी’ ने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली थी. जहां एक तरफ फिल्म के कंटेंट का कुछ पॉलिटिकल पार्टियों ने विरोध किया तो वहीं दर्शकों ने फिल्म को काफी प्यार दिया. इसी के साथ ‘द केरला स्टोरी’ को सिनेमाघरों में काफी ऑडियंस मिल रही है. ऐसे में हर दिन फिल्म का कलेक्शन भी बढ़ रहा है. वहीं अब वहीं अब फिल्म के दूसरे सोमवार या रिलीज के 11वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ चुके हैं. हालांकि 11वें दिन फिल्म की कमाई में रविवार के मुकाबले काफी गिरावट आई है. दरअसल रविवार को फिल्म ने 23.75 करोड़ रुपयों का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था.

वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 10 करोड़ का बिजनेस किया है. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 146.74 करोड़ रुपये हो गया है.

‘द केरला स्टोरी’ 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने के नजदीक
‘द केरला स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने रिलीज के 9 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी. वहीं अब ये फिल्म 150 करोड़ का मैजिकल आंकड़ा पार करने के भी बेहद नजदीक पहुंच चुकी है. उम्मीद है कि मंगलवार को फिल्म से 150 करोड़ का नंबर पार कर लेगी.

साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन सकती है ‘द केरला स्टोरी’
अगर फिल्म ने अपनी कमाई की स्पीड इसी तरह बनाए रखी तो ये जल्द ही रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को पीछे छोड़ देगी और साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन जाएगी. बता दें कि तू झूठी मैं मक्कार ने भारत में लगभग 177 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ में अदा शर्मा के अलावा योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी ने अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें: -फिल्मों में नहीं मिला फेम, टीवी की तरफ रुख कर गईं सलमान खान की ये हीरोइन, बिग बॉस में भी आएंगी नजर?

from bollywood https://ift.tt/VUd9QBo
https://ift.tt/6F17UvT
Monday, May 15, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» The Kerala Story BO Day 10: 150 करोड़ के बेहद नजदीक पहुंची अदा शर्मा की 'द केरला स्टोरी' , 11वें दिन इतना किया कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment