Sidebar Ads

Wednesday, May 24, 2023

The Kerala Story BO Day 20: 'द केरला स्टोरी' की कमाई में गिरावट जारी, 20वें दिन का कलेक्शन भी रहा बेहद कम

The Kerala Story BO Day 20: सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द केरला स्टोरी' 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तमाम विवादों से घिरी ये फिल्म तब से बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है और साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म भी बन चुकी है. हालांकि रिलीज के 18 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली इस फिल्म की कमाई में अब भारी गिरावट दर्ज की गई हैं. फिल्म का कलेक्शन 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को घटना शुरू हुआ था. चलिए यहां जानते हैं 'द केरला स्टोरी' ने अपनी रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को कितना कारोबार किया है?

‘द केरला स्टोरी’ ने 20वें दिन कितने करोड़ कमाए?
अदा शर्मा स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’  200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली साल 2023 की दूसरी फिल्म बन चुकी है. हालांकि फिल्म की कमाई अब घटनी शुरू हो गई है. रिलीज के 19वें दिन 'द केरला स्टोरी' ने महज 3.5 करोड़ का कारोबार किया था. जो फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन है. वहीं अब फिल्म के 20वें दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केरला स्टोरी’ ने तीसरे बुधवार यानी रिलीज के 20वें दिन 3.20 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 210.17 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि ये अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है.

तीन लड़कियों पर फोकस्ड है ‘द केरला स्टोरी’
सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी ‘द केरला स्टोरी’  तीन लड़कियों पर फोकस्ड है. इनका ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कराया जाता है और फिर इन्हें आईएसआईएस में शामिल किया जाता है. फिल्म को रिलीज से पहले ही काफी विवादों का सामना करना पड़ा था इसके कंटेंट को लेकर कई पॉलिटिकल पार्टियों ने आपत्ति जताई थी और इसके बैन की मांग भी उठी थी. हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद ऑडियंस ने इसे भरपूर प्यार दिया. यहां तक कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा फिल्म पर लगाए गए बैन को भी सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया था.

फिल्म में अदा शर्मा ने की है दमदार एक्टिंग
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें  अदा शर्मा के साथ योगिता बिहानी, सिद्धि इदानी और सोनिया बलानी ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में अदा शर्मा की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है.

ये भी पढ़ें: -थिएटर की बजाय ओटीटी पर क्यों रिलीज हो रही Bloody Daddy? शाहिद कपूर ने किया खुलासा

from bollywood https://ift.tt/lqoHgnj
https://ift.tt/OfxQyAR

0 comments:

Post a Comment