Dream Girl 2 Day 5th Collection: आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. 35 करोड़ के बजट में बनी इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म ने 5 दिनों में ही 51.83 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जहां चौथे दिन फिल्म ने 5.42 करोड़ की कमाई की थी, वहीं अब 5वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है.

'ड्रीम गर्ल 2' पिछले हफ्ते 25 अगस्त को रिलीज हुई थी और अपनी रिलीज के 5वें दिन फिल्म ने 5.70 करोड़ का बिजनेस किया है. पहले दिन फिल्म ने 10.69 करोड़ रुपए कमाए और इसी के साथ आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपेनर बन गई है. वहीं दूसरे दिन 14.02 करोड़ और तीसरे दिन 16 करोड़ की कमाई की थी.

गदर 2 से आगे निकली ड्रीम गर्ल 2
'ड्रीम गर्ल 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है और इसके कलेक्शन लगातार सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की कमाई को मात दे रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को 'ड्रीम गर्ल 2' ने पांचवे दिन 5.70 करोड़ रुपए कमाए जबकि 'गदर 2' को 5.10 करोड़ से ही संतुष्ट होना पड़ा. हालांकि मंगलवार को 'गदर 2' की रिलीज का 19वां दिन था और फिल्म ने अब तक कुल 465.75 करोड़ की कमाई कर ली है, लेकिन शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म आयुष्मान की फिल्म के आगे पस्त पड़ गई है.

ऑडियंस पर चला पूजा की अदाओं का जादू!
आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' के बारे में बात करें तो यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जो कि साल 2019 में रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है. फिल्म में आयुष्मान ने पूजा की आवाज से दर्शकों को घायल किया था, वहीं अब 'ड्रीम गर्ल 2' में वे पूजा की अदाओं से ऑडियंस का दिल धड़का रहे हैं. उनकी अदाओं का जादू किस तरह लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है यह फिल्म का कलेक्शन साफ बता रहा है.़

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/sqM2KLv Boss OTT 2: मेकर्स को लेकर पुनीत सुपरस्टार का दावा, बोले- 'मेरे साथ उन्होंने गलत व्यवहार किया...'

from bollywood https://ift.tt/Td8M1D9
https://ift.tt/XUFg7fA
Tuesday, August 29, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Dream Girl 2 Day 5th Collection: 'ड्रीम गर्ल 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम! 5वें दिन के कलेक्शन में भी 'गदर 2' से आगे निकली आयुष्मान की फिल्म

0 comments:
Post a Comment