Arun Govil With Wife On OMG 2 Screening: अरुण गोविल कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा रहे हैं. रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने के बाद वे घर-घर फेमस हो गए थे. आज भी लोग उन्हें भगवान राम मानकर ही पूजते हैं. फिलहाल अरुण गोविल अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओएमजी 2' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं.

वेटरन एक्टर फिल्म में एक स्कूल प्रिंसिपल की भूमिका निभाते नजर आएंगे. 'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी हैं. बीते दिन इस फिल्म की स्क्रीनिंग होस्ट की गई थी. इस मौके पर टीवी के ‘राम’ अपनी पत्नी संग नजर आए. इनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

पत्नी संग 'ओएमजी 2' की स्क्रीनिंग में पहुंचे अरुण गोविल
'ओएमजी 2' की स्क्रीनिंग में अक्षय कुमार. पंकज त्रिपाठी सहित तमाम सितारे पहुंचे थे. इस दौरान अरुण गोविल भी अपनी पत्नी के साथ नजर आए. 'ओएमजी 2' की स्क्रीनिंग में अरुण और उनकी पत्नी मॉर्डन लुक में पहुंचे थे. अरुण ने जहां ब्लैक टीशर्ट और मैचिंग पैंट के साथ डेनिम जैकेट कैरी की थी तो वहीं उनकी पत्नी ने ग्रीन सिल्क शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना था.

स्क्रीनिंग के मौके पर अरुण और उनकी पत्नी ने पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी संग तस्वीर भी क्लिक कराई. इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए अरुण गोविल ने लिखा, “ फिल्म 'ओ माय गॉड 02' की स्क्रीनिंग के अवसर पर मैं, मेरी धर्मपत्नी श्रीलेखा जी और अपनी धर्मपत्नी के साथ पंकज त्रिपाठी जी…”फिलहाल ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

फिल्म 'ओ माय गॉड 02' की स्क्रीनिंग के अवसर पर मैं, मेरी धर्मपत्नी श्रीलेखा जी और अपनी धर्मपत्नी के साथ पंकज त्रिपाठी जी… pic.twitter.com/6WmIekqDkA
— Arun Govil (@arungovil12) August 8, 2023

‘ओएमजी 2’ कब होगी रिलीज?
बता दें कि ‘ओएमजी 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की गदर 2 से टकराएगी. अमित राय द्वारा निर्देशित, यह अक्षय कुमार और परेश रावल की 2012 की फिल्म ओएमजी यानी ओह माय गॉड की नेक्स्ट इंस्टॉलमेंट है. पहली किस्त में कांजी लालजी मेहता (परेश रावल द्वारा स्टारर) की कहानी दिखाई गई थी जो भूकंप में अपनी दुकान के बर्बाद होने के लिए भगवान के खिलाफ मामला दर्ज करता है. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, गोविंद नामदेव और दिवंगत अभिनेता ओम पुरी ने भी खास रोल प्ले किया था.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/IPmisp9 2' के लिए सनी देओल ने कम कर दी अपनी फीस! प्रोडक्शन में लगाया ज्यादातर बजट, डायरेक्टर ने किया खुलासा

from bollywood https://ift.tt/48PK1au
https://ift.tt/qApV34a
Wednesday, August 9, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» OMG 2: ‘ओएमजी 2’ की स्क्रीनिंग में पत्नी संग पहुंचे टीवी के ‘राम’, मॉर्डन लुक में Arun Govil की वाइफ श्रीलेखा ने लूटी लाइमलाइट

0 comments:
Post a Comment