Gadar 2 Review: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) रिलीज होने के लिए तैयार है. ये फिल्म इसी हफ्ते रिलीज होने जा रही है. गदर 2 को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसकी टिकट खूब बिक रहे हैं. गदर 2 को लेकर जहां फैंस काफी एक्साइटेड हैं वहीं खुद को क्रिटिक बताने वाले केआरके ने गदर 2 का रिव्यू किया है. उन्होंने एक्शन फिल्म गदर 2 को कॉमेडी बता दिया है. केआरके का ये ट्वीट वायरल हो रहा है.

गदर 2 में पहले वाली स्टारकास्ट ही नजर आने वाली है. फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. उत्कर्ष शर्मा ने गदर में छोटे जीते का ही किरदार निभाया था. अब फिल्म में जीते बड़ा हो गया है और उसका किरदार भीव उत्कर्ष निभाने वाले हैं.

केआरके ने बताई कॉमेडी फिल्म
केआरके ने गदर 2 को लेकर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा-कुछ लोगों ने गदर 2 देखी और उनके मुताबिक ये शानदार कॉमेडी फिल्म है. उत्कर्ष शर्मा की एक्टिंग कपिल शर्मा की कॉमेडी से बेहतर है. जब भी उत्कर्ष स्क्रीन पर आ रहे थे तो वह जोर-जोर से हंस रहे थे. वह इंग्लिश स्टाइल में हिंदी बोल रहे थे जैसे फरदीन खान ने अपनी पहली फिल्म में किया था.

Today some people watched film #Gadar2 and according to them it’s a fantastic comedy film. Acting of #UtkarshSharma is better comedy than Kapil Sharma. They were dying laughing whenever Utkarsh was on screen. He speaks Hindi in English style like Fardeen did in his first film.
— KRK (@kamaalrkhan) August 8, 2023

यूजर्स ने किया रिएक्ट
केआरके जहां गदर 2 को कॉमेडि फिल्म बता रहे हैं वहीं यूजर्स का कहना कुछ और ही है. वह फिल्म की तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं. एक यूजर ने लिखा-25-40 करोड़ का ओपनिंग करने जा रही है. इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसर होगी. 6 करोड़ टिकट की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. पठान और बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ देगी. वहीं दूसरे ने लिखा-फिर भी हिट होगी. वहीं एक ने लिखा- जोकर जैसी तेरी शक्ल है तो मूवी को भी अपने जैसा ही समझ रहा है.

गदर 2 की बात करें इसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है. रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म पहले दिन ही 10-15 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. कलेक्शन पर असर इसलिए पड़ने वाला है क्योंकि इसी दिन अक्षय कुमार की ओएमजी 2 रिलीज होने वाली है. दोनों फिल्मों की टक्कर होने वाली है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/3Tq9zY5 Bhatt Net Worth: बेहतरीन फिल्मों से लेकर बिग बॉस ओटीटी में जमाया सिक्का, जानें पूजा भट्ट की कुल नेट वर्थ

from bollywood https://ift.tt/wB0ibTO
https://ift.tt/MiIONAS
Tuesday, August 8, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Gadar 2: केआरके ने सनी देओल की 'गदर 2' को बताया कॉमेडी फिल्म, बोले- 'उत्कर्ष शर्मा की एक्टिंग...'

0 comments:
Post a Comment