OMG 2 Box Office Collection Day 3: कई विवादों से घिरी होने के बावजूद अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘ओएमजी 2’ साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. ये फिल्म सनी देओल की ‘गदर 2’ के साथ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म की ओपनिंग ठीक-ठाक रही और इसके बाद वीकेंड पर इसने दमदार कमाई की. चलिए यहां जानते हैं ‘ओएमजी 2’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को कितने करोड़ का कारोबार किया है.

‘ओएमजी 2’ ने रविवार को कितनी कमाई की?
‘ओएमजी 2’ सभी के लिए एक बहुत ही जरूरी सामाजिक संदेश देती है. 'ओएमजी 2' में पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम धर लीड रोल में हैं. जबकि अक्षय कुमार फिल्म में भगवान शिव के दूत के रूप में नजर आ रहे हैं. अक्षय कुमार स्टारर फिल्म दो बड़ी फिल्मों ‘गदर 2’ और ‘जेलर’ के साथ क्लैश कर रही है बावजूद इसके ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और इसने अच्छा-खासा कलेक्शन कर लिया है. ‘ओएमजी 2’ की तीन दिनों की कमाई की बात करें तो

‘ओएमजी 2’ की पहले दिन की कमाई रही- 10.26 करोड़ रुपये

‘ओएमजी 2’ की दूसरे दिन की कमाई रही- 15.30 करोड़ रुपये

‘ओएमजी 2’ ने बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे दिन यानी रविवार को 15% की ग्रोथ के साथ 16.50 से 18 करोड़ रुपयों के करीब कारोबार किया है.

‘ओएमजी 2’ के तीन दिन की कमाई का कुल कलेक्शन अब 43 करोड़ रुपये हो गया है

15 अगस्त पर फिल्म के कलेक्शन में उछाल आने की उम्मीद

‘ओएमजी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना ली है. फिल्म के 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर और ज्यादा कमाई करने की उम्मीद है. ऐसे में लग रहा है कि ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. यह एक क्लीन हिट बनने की ओर बढ़ रही है. वहीं 5 बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्मों के बाद अक्षय कुमार को इस फिल्म को मिल रहे ऑडियंस के शानदार रिस्पॉन्स से काफी राहत भी मिली है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म को मिले ए सर्टिफिकेट और गदर 2 से क्लैश के बावजूद फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/slKm16D 2 Box Office Collection Day 3: बॉक्स पर Sunny Deol ने उड़ाया गर्दा, 'गदर 2' की बंपर कमाई से Pathaan, बाहुबली सबका रिकॉर्ड टूटा

from bollywood https://ift.tt/MdVPaYA
https://ift.tt/k5ctVsl
Sunday, August 13, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» OMG 2 Box Office Collection Day 3: संडे को Akshay Kumar की फिल्म ने की दमदार कमाई, जानें तीन दिनों का कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment