Sidebar Ads

Tuesday, August 29, 2023

कलाई पर बंधवाई राखी, बच्चों का चूमा माथा! थिएटर में Sunny Deol ने फैंस के साथ ऐसे मनाया रक्षाबंधन

Sunny Deol Celebrated Rakshabandhan With Fans: सनी देओल की 'गदर 2' को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं और अब तक लोगों के सिर से फिल्म का खुमार नहीं उतरा है. गदर 2 सनी देओल की अब तक की सबसे हिट फिल्म बन गई है और एक्टर तरह-तरह से इसे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं. वहीं अब सनी देओल ने स्कूल के बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया है.

सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, वीडियो में सनी देओल स्कूल की छात्राओं से माथे पर तिलक लगाते, उनसे अपनी कलाई पर राखी बंधवाते और उनके हाथों से मिठाई खाते दिखाई दे रहे हैं. एक्टर वीडियो में बच्चों को तोहफे देते भी नजर आ रहे हैं.

बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन का त्योहार
दरअसल सनी देओल 29 अगस्त को मुंबई के एक थिएटर में गदर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान फैंस को सरप्राइज देने पहुंचे थे. उन्हें देख उनके फैंस हैरान रह गए. इस दौरान एक्टर ने भाई-बहनों का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया. स्कूल की कई लड़कियों ने उनके माथे पर तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी जिसके बाद सनी देओल ने उन्हें गले लगाया, उनका माथा चूमा और उन्हें रक्षाबंधन का तोहफा भी दिया.

रक्षाबंधन पर फैंस को दिया खास ऑफर
बता दें कि गदर 2 की कामयाबी के बीच मेकर्स ने रक्षाबंधन के मौके पर फैंस को खास तोहफा दिया है. फिल्म देखने के लिए अगर कोई 2 टिकट खरीदता है तो उसे साथ में 2 टिकट फ्री मिलेंगे. यह ऑफर 29 अगस्त से 3 सितंबर, 2023 तक के लिए है. ऐसे में कहा जा रहा है कि रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में गदर 2 के दर्शकों की भीड़ उमड़ सकती है.

19वें दिन 'गदर 2' ने कमाए इतने करोड़
गदर 2 ने अपनी रिलीज के 19वें दिन 5.10 करोड़ कमाए हैं और इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 465.75 करोड़ रुपए हो गया है. अब मेकर्स को फिल्म के 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/SVcriF9 Girl 2 Day 5th Collection: 'ड्रीम गर्ल 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम! 5वें दिन के कलेक्शन में भी 'गदर 2' से आगे निकली आयुष्मान की फिल्म

from bollywood https://ift.tt/bUh3Apd
https://ift.tt/XUFg7fA

0 comments:

Post a Comment