Sidebar Ads

Sunday, August 27, 2023

Gadar 2: गदर 2 की कामयाबी से करीब आया देओल परिवार, पहली बार हुए ये काम

Deol Family Unknown Facts: गदर 2 की कामयाबी ने सनी देओल के सितारे एक बार फिर बुलंदियों पर हैं. फिल्म की बंपर कमाई ने सनी देओल की उन फिल्मों के सीक्वल को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं, जो अपने जमाने में हिट रही थीं. बता दें कि इस फिल्म ने सिर्फ अभिनेता के करियर में ही बदलाव नहीं किया, बल्कि देओल परिवार को भी काफी करीब ला दिया. गदर 2 के ताबड़तोड़ रिकॉर्ड्स के बीच देओल परिवार में कई ऐसे काम हुए हैं, जो पहली बार हुए. आइए आपको इन सभी बातों से रूबरू कराते हैं.

सनी की फिल्म की स्क्रीनिंग में नजर आईं ईशा देओल

गदर 2 ने जब कामयाबी के सफर पर चलना शुरू किया, तब देओल परिवार में ऐसा परिवर्तन दिखा, जो करण देओल की शादी में भी नजर नहीं आया था. दरअसल, फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सनी देओल के साथ बॉबी देओल, ईशा देओल और अहाना देओल एक साथ नजर आए. कहा जा रहा है कि देओल परिवार में यह पहला ऐसा मौका था, जब पूरा परिवार एक ही मंच पर दिखाई दिया.

इमोशनल हो गए बॉलीवुड के हीमैन

गदर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान पूरे परिवार को एक साथ देखकर फैंस बेहद खुश हुए. वहीं, बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र की आंखें भी छलछला आईं. हुआ यूं कि सनी देओल और बॉबी देओल के साथ ईशा और अहाना देओल को देखकर धर्मेंद्र भावुक हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'साथ रहना भी एक दुआ है. शुक्र है यह दुआ कबूल हुई.'

हेमा मालिनी ने किया सनी की फिल्म का रिव्यू

गदर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान देओल परिवार के चारों बच्चे तो एक साथ नजर आ गए थे, लेकिन हेमा मालिनी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे. आखिर में उन्होंने भी गदर 2 देख ही ली. दरअसल, हेमा मालिनी ने गदर 2 देखने के बाद फिल्म का रिव्यू किया. उन्होंने इस फिल्म को बेहद शानदार बताया. साथ ही, सनी देओल की भी तारीफ की.

डिलीवरी के बाद ऐसे खुद को हेल्दी रख रही हैं Dipika Kakar, व्लॉग में फैंस के साथ शेयर की पंजीरी बनाने की रेसिपी

from bollywood https://ift.tt/7SyGOR8
https://ift.tt/mSjshUB

0 comments:

Post a Comment